पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एक क्षुद्रग्रह

Webdunia
FILE

फुटबॉल मैदान से लगभग आधे आकार का एक क्षुद्रग्रह कल रात पृथ्वी के बहुत करीब से गुजरेगा। इस क्षुद्रग्रह की पृथ्वी से दूरी मौसम का हाल बताने और दूरसंचार सेवाओं के लिए प्रयोग किए जा रहे स्थापित उपग्रहों से भी कम होगी।

प्लेनेटरी सोसाइटी ऑफ इंडिया के सचिव और निदेशक एनश्री रघुनंदन कुमार ने कहा कि ‘2012 डीए 14’ नामक एक क्षुद्रग्रह 16 फरवरी को रात बारह बजकर दस मिनट पर पृथ्वी से 27 हजार 700 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा।

45 मीटर चौड़ी इस अंतिरिक्षीय चट्टान की गति 7.8 किलोमीटर प्रति सेकेंड है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने कहा है कि पृथ्वी के इतिहास में यह पहली बार है कि कोई क्षुद्रग्रह इसके इतने करीब से गुजरेगा। इस क्षुद्रग्रह की खोज 23 फरवरी 2012 को स्पेन में हुई थी।

पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी की सीमा के भीतर ही कहीं गुजरने वाले इस क्षुद्रग्रह से पृथ्वी पर कोई खतरा नहीं है।

इसके बाद यह 15 फरवरी 2019 को पृथ्वी के सबसे ज्यादा नजदीक होगा। तब इसकी पृथ्वी से दूरी 6,91,64,078 किलोमीटर होगी। पिछली बार यह 16 फरवरी 2012 को पृथ्वी के नजदीक आया था। तब इसकी पृथ्वी से दूरी 26,06,840 किलोमीटर थी।

यह क्षुद्रग्रह नग्न आंखों से तो देखा नहीं जा सकता लेकिन दूरबीन की मदद से इसे जरूर देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी और इस क्षुद्रग्रह की करीबी को देखने का सबसे बेहतर स्थान इंडोनेशिया रहेगा। पूर्वी यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया भी इसे देखने के लिए बेहतर स्थान हो सकते हैं।

इसी बीच ‘क्षुद्रग्रह 1999 वाईके 5’ 15 फरवरी के दिन दोपहर तीन बजकर 48 मिनट पर पृथ्वी से लगभग 1,88,87,632 किलोमीटर की दूरी पर से होकर गुजरेगा। इस क्षुद्रग्रह की गति बीस किलोमीटर प्रति सेकेंड है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

रील्‍स, ब्‍यूटी पार्लर और दहेज के एंगल में उलझी निक्‍की भाटी की मौत की कहानी

मोदी जी! आपसे यह उम्मीद नहीं थी, आपने बंगाल के लोगों को चोर कहा

किसान ने धूमधाम से मनाया बछड़े का जन्मदिन, खुशी से झूम उठा गांव

कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल, धनखड़ जी अस्पताल में हैं या योग कर रहे हैं

क्‍लब में मिली लड़की के हनीट्रैप से ऐसे शिकार हुए भूपेंद्र रघुवंशी

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, दबाव में व्यापार ठीक नहीं

US कर सकता है 25% अतिरिक्त टैरिफ की समीक्षा, भारत सरकार का क्या है एक्शन, किन सेक्टर्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Jio ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित ग्राहकों को दी राहत, अब प्लान्स में मिलेंगे ये फायदे

दर्दनाक सड़क हादसा, बस पलटने से 25 लोगों की मौत, 27 घायल

भिंड में भाजपा विधायक ने कलेक्टर को मारने के लिए हाथ उठाया, चोर कहने के साथ जमकर दी गाली