बिगड़ रही है समुद्र की सेहत

Webdunia
मंगलवार, 21 जून 2011 (09:46 IST)
लगातार बढ़ रहे प्रदूषण, समुद्रों से बड़ी मात्रा में मछली पकड़ने और इंसानों द्वारा खड़ी की ग ई अन्य परेशानियों के कारण धरती के जल स्त्रोत समुद्रों की सेहत अनुमान से कहीं ज्यादा तेजी से बिगड़ रही है।

हाल ही में आई एक नई रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने यह बात कही है। वैज्ञानिकों के एक वरिष्ठ पैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, कई कारण एक साथ मिलकर समुद्र की सेहत को खराब कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और बाकि चीजें एक साथ मिलकर बहुत ज्यादा खतरनाक बन रही हैं। इन कारणों में समुद्र से बड़ी मात्रा में मछली पकड़ने के अलावा कार्बनडाईऑक्साइड की मात्रा बढ़ने से पानी की अम्लीयता बढ़ना, समुद्री जीवों के प्राकृतिक निवास का बरबाद होना तथा समुद्री बर्फ का पिघलना शामिल है।

इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर में वैश्विक समुद्री कार्यक्रमों के निदेशक कार्ल लुंडीन का कहना है कि चीजें कई स्तर पर खराब हो रही हैं। इन्हीं के दल ने समुद्री जीवन पर यह रिपोर्ट तैयार की है।

कार्ल ने एक साक्षात्कार में कहा कि हम इन परेशानियों के कारण कई समुद्री जीवों को हमेशा के लिए खो रहे हैं। उन्होंने हिंद महासागर में मौजूद 1,000 वर्ष पुराने प्रवाल की मौत को बेहद अविश्वसनीय बताया।

रिपोर्ट के अनुसार कि अगर हम ऐसे ही अपने समुद्री जीवों को खोते रहे तो महज एक पीढ़ी के भीतर ही ‘कोरल रीफ्स (प्रवालों की जाति)’ पूरी तरह खत्म हो जाएगी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi Assembly Election 2025 : आयकर छूट का दांव दिल्ली चुनाव में कितना आएगा काम, बजट में बिहार को तवज्जो

बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, धीरेन्द्र शास्त्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तगड़ा जवाब

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

जयराम रमेश ने बताया, कैसे पटरी से उतर गया निर्मला सीतारमण का बजट?

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

सभी देखें

नवीनतम

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

LIVE: बजट पर निर्मला सीतारमण बोलीं, हमने मध्यम वर्ग के लोगों की आवाज सुनी

अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, गुंडागर्दी कर रही है भाजपा, लोगों पर हो रहे हमले

संजय शिरसाट कराना चाहते हैं एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे में सुलह, जानिए क्या कहा?

चुनाव प्रचार कर रहे AAP कार्यकर्ताओं पर हमला, केजरीवाल की EC को चिट्ठी