कार्ड से नहीं, मुद्रा में होते हैं लेन-देन

Webdunia
मंगलवार, 1 जून 2010 (22:50 IST)
क्रेडिट कार्ड और ई-भुगतान का चलन बढ़ने के बावजूद आज भी देश में ज्यादातर लेन-देन मुद्रा यानी रुपयों में ही होते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की स्थानीय निदेशक सुरेखा मरांडी ने यह बात कही।

असम के मुख्य सचिव एनके दास द्वारा बैंक नोट प्रदर्शनी का उद्घाटन किए जाने के बाद मरांडी ने कहा कि विकसित देशों में भी ऐसा ही चलन है। मरांडी ने कहा कि जाली नोटों के खिलाफ अपने अभियान के तहत आरबीआई नोटों के डिजाइन में सुधार करता रहता है।

उन्होंने कहा कि नोटों के डिजाइन, रंग, आकार और ग्राफिक्स के अलावा इसमें सुरक्षा संबंधी विशेषताएँ भी जोड़ी जाती हैं।

मरांडी ने बताया कि पिछले शुक्रवार की स्थिति के अनुसार, देश में कुल 8,42,472 करोड़ रुपए मूल्य के नोट चलन में थे।

यह समारोह रिजर्व बैंक की प्लेटिनम जुबली समारोह का हिस्सा था। प्रदर्शनी में भारतीय मुद्रा की स्वतंत्रता से पूर्व की अवधि से लेकर 2005 तक के बदलावों को प्रदर्शित किया गया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

सभी देखें

नवीनतम

Delhi Election 2025: उंगली पर न लगवाएं स्याही, अरविंद केजरीवाल ने वोटर्स को क्यों किया आगाह, किसे बांटे स्पाई और बॉडी कैमरे

करीब 22 हजार EPFO सदस्यों को मिली अधिक पेंशन

Share Market : Sensex 319 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा

2000 के कितने नोट वापस आए, RBI ने बताया आंकड़ा

Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े