प्रतिभा सिन्टेक्स में 20 मिलियन डॉलर का निवेश

Webdunia
गुरुवार, 30 अगस्त 2007 (18:45 IST)
एशिया की प्रसिद्ध पूँजी निवेशक कंपनी बेरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया, सिंगापुर ने पीथमपुर स्थित प्रतिभा सिन्टेक्स में 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।

प्रतिभा सिन्टेक्स ने ऑर्गेनिक कपास का व्यापार वसुधा ब्रांड के अंतर्गत 1999 में शुरू किया था व आज लगभग एक लाख एकड़ भूमि पर मध्यप्रदेश, उड़ीसा एवं राजस्थान में जैविक अनुबंधित खेती में संलग्न हैं। अगले दो वर्षों में कंपनी का लक्ष्य डेढ़ लाख एकड़ भूमि पर जैविक अनुबंधित खेती करने का है। कंपनी ने अमेरिका, यूरोप, दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका में मजबूती से अपनी साख छोड़ी है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक श्रेयस्कर चौधरी के अनुसार कंपनी ने सामाजिक एवं पर्यावरण जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए समान मूल्यों वाले ग्राहकों के साथ अपने मजबूत रिश्ते कायम किए हैं।

उन्होंने बताया कि कुल 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश परियोजना में किया जा चुका है और अगले वर्षान्त तक यह निवेश 175 मिलियन डॉलर का हो जाएगा। उसके उपरांत उनके संबंध अपने ग्राहकों के साथ और प्रगाढ़ हो जाएँगे, क्योंकि कंपनी के पास समुचित मात्रा, डिजाइन, गति व समुचित शोध के साधन उपलब्ध होंगे। चौधरी ने इच्छा व्यक्त की कि अपने देश की उत्तम टिकाऊ वस्त्र उत्पादनकर्ता व नीतियों पर अमल करने वाली पहचान बने।

उन्होंने बताया कि प्रतिभा सिन्टेक्स की पहचान वस्त्र जगत में कॉटन से रेडिमेड गारमेंट तक पूर्ण श्रृंखला प्रदान करने वाली कंपनी की है। पिछले पाँच वर्षों में कंपनी ने संपूर्ण विश्व में अपनी पहचान उच्चतम गुणवत्ता वाली फेब्रिक एवं गारमेंट्स विक्रय वाली कंपनी के रूप में स्थापित की है।

चौधरी के मुताबिक नई परियोजनाएँ जो कि इकाई में वर्तमान में स्थापित की जा रही हैं, के साथ कंपनी का व्यवसाय वर्तमान सत्र मार्च 2007 का रुपए 385 करोड़ से बढ़कर वर्षान्त तक रुपए 550 करोड़ व चालू परियोजना के उपरांत लगभग 1000 करोड़ रुपए हो जाने की संभावना है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : 7 दिनों बाद सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम

EVM के डेटा को न करें डिलीट, EC को SC ने क्यों दिया ऐसा आदेश, मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर को लेकर प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी

Stock market : 5 दिन की गिरावट में निवेशकों को लगा 16.97 लाख करोड़ रुपए का फटका, किन कारणों से लगातार गिर रहा है शेयर बाजार

लोगों में आक्रोश, PM मोदी को अमेरिका को देना चाहिए कड़ा संदेश, ट्रंप की बैठक से पहले फूटा शशि थरूर का गुस्सा

काली कमाई का RTO का करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा अब ईडी की रिमांड पर

सभी देखें

नवीनतम

भारत म्यांमार सीमा पर 173.73 करोड़ रुपए मूल्य की मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त

पहली बार राष्‍ट्रपति भवन में गुजेंगी शहनाई, जानिए कौन हैं दूल्हा और दुल्हन?

फ्रांस के मार्सिले शहर में PM मोदी को क्यों याद आए सावरकर?

निर्धारित समय से थोड़ा पहले वापस लाए जाएंगे अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे NASA के 2 यात्री

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें नई कीमतें