Dharma Sangrah

भारत ने विकसित की 22 गेहूँ की किस्में

यूजी-99 बीमारी की प्रतिरोधी 22 गेहूँ की किस्में

Webdunia
सोमवार, 2 अगस्त 2010 (15:24 IST)
दुनिया में गेहूँ के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक देश भारत ने इस फसल की बेहद खतरनाक माने जाने वाली बीमारी यूजी-99 के संक्रमण की प्रतिरोधक क्षमता रखने वाली गेहूँ की 22 किस्में विकसित की हैं।

करनाल (हरियाणा) स्थित गेहूँ शोध निदेशालय (डीडब्ल्यूआर) के परियोजना निदेशक एसएस सिंह ने बताया, अपने शोध के दौरान हमने पाया कि हमारे द्वारा विकसित की गई किस्में फंगस वाली इस बीमारी से लड़ने की आंतरिक प्रतिरोधी क्षमता रखती हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पास कम से कम 22 ऐसी किस्में हैं जो यूजी-99 फंगस बीमारी की प्रतिरोधी हैं। गेहूँ की 22 किस्मों में से डीबीडब्ल्यू 17, पीबीडब्ल्यू 550 और लोक 1 किस्मों की खेती भारत में गेहूँ उत्पादक राज्यों में की जाती है। भारत विश्व स्तर पर यूजी-99 बीमारी से लड़ने वाली संस्था अमेरिका स्थित बोरलाग रस्ट इनिसिएटिव का सदस्य है।

उन्होंने कहा कि मजेदार बात यह है कि भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई गेहूँ की 22 किस्मों की खेती संस्था के बाकी सदस्य देशों के द्वारा भी की जाती है।

यह पूछने पर कि क्या भारत में फंगस बीमारी का कोई खतरा है, सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में भारत को कोई खतरा नहीं है क्योंकि यूजी-99 की प्रतिरोधी कम से कम 22 गेहूँ किस्मों की खेती देश के विभिन्न भागों विशेषकर पंजाब और हरियाणा में की जाती है।

मौजूदा समय में यूजी-99 बीमारी अफ्रीका के बाद एशिया में भी फैल रही है। यह फिलहाल पश्चिम एशियायी देशों तक सीमित है पर इसके प्रसार का खतरा बना हुआ है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 : दलीय स्थिति

बिहार विधानसभा चुनाव में चल गया ‘मध्यप्रदेश फॉर्मूला’, NDA की प्रचंड जीत में महिला वोटर्स बनीं गेमचेंजर?

LIVE: Bihar Election Result 2025 क्या नीतीश कुमार फिर बनेंगे CM? जानें राघोपुर, महुआ समेत सभी 243 सीटों पर NDA और महागठबंधन की स्थिति। पूरा विश्लेषण यहां

नीतीश कुमार का फिर मुख्‍यमंत्री बनना तय, भाजपा का सपना मिलेगा धूल में

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगी बरेली की सुनहरी कढ़ाई, IITF में योगी मॉडल की धमाकेदार एंट्री