माँग घटने से सोने का आयात घटा

Webdunia
मंगलवार, 6 जनवरी 2009 (12:01 IST)
आर्थिक मंदी और कीमतों में उछाल के कारण माँग कम होने से देश में सोने का आयात वर्ष 2008 के दौरान 47 प्रतिशत घटकर महज 402 टन रह गया है।

एक अध्ययन के मुताबिक दुनिया में सोने का सबसे बड़ा आयातक देश माने जाने वाले भारत में माँग घटने से आयात में इस हद तक गिरावट पहली बार दर्ज की गई है और वैकल्पिक निवेश के तौर पर इसका महत्व घटा है।

सराफा बाजार के विश्लेषकों का मानना है कि भारत में आयात घटने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है। दिल्ली स्थित रेलीगेअर कमोडिटी के मेटल-एनजी रिसर्च के मुताबिक इस सप्ताह के मध्य तक सोने की कीमतें गिरकर 13200 तक नीचे जा सकती हैं। हालाँकि बाद में इसमें कुछ सुधार हो सकता है।

इस बीच नए वर्ष में सोने में निवेश के इच्छुक 'देखो और इंतजार करो' की नीति अपनाने के हक में हैं। विश्लेषकों का मानना है कि गाजा पट्टी में इसराइली हमलों तथा अमेर‍िका में इस सप्ताह रोजगार की स्थिति पर जारी होने वाली रिपोर्ट पर नजर टिकाए खरीदारों में इस कीमती धातु की खरीद को लेकर हिचक सोने की कीमतों में और गिरावट ला सकती है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : 7 दिनों बाद सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम

EVM के डेटा को न करें डिलीट, EC को SC ने क्यों दिया ऐसा आदेश, मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर को लेकर प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी

Stock market : 5 दिन की गिरावट में निवेशकों को लगा 16.97 लाख करोड़ रुपए का फटका, किन कारणों से लगातार गिर रहा है शेयर बाजार

लोगों में आक्रोश, PM मोदी को अमेरिका को देना चाहिए कड़ा संदेश, ट्रंप की बैठक से पहले फूटा शशि थरूर का गुस्सा

काली कमाई का RTO का करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा अब ईडी की रिमांड पर

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई पुलिस को मिला PM मोदी के विमान पर आतंकी हमले का अलर्ट, फूल गई थीं सबकी सांसें

भारत म्यांमार सीमा पर 173.73 करोड़ रुपए मूल्य की मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त

पहली बार राष्‍ट्रपति भवन में गूंजेगी शहनाई, जानिए कौन हैं दूल्हा और दुल्हन?

फ्रांस के मार्सिले शहर में PM मोदी को क्यों याद आए सावरकर?

निर्धारित समय से थोड़ा पहले वापस लाए जाएंगे अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे NASA के 2 यात्री