वित्तीय संकट दूर करने के लिए प्रयास हों

Webdunia
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2008 (12:09 IST)
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के गंभीर और अनुमान से परे परिणाम होने की चेतावनी देते हुए इसके समाधान के लिए तत्काल ठोस सामूहिक प्रयास किए जाने का आह्वान किया।

बान ने 'भारत और संयुक्त राष्ट्रः एक अनिवार्य साझेदारी' विषय पर नौवीं राजीव गाँधी व्याख्यानमाला में अपने भाषण में कहा कि हमें संकट की तह में प्रणालीगत कमजोरियों का समाधान करने की जरूरत है।

उन्होंने दुनिया की सरकारों का आह्वान किया कि वे एक ऐसी संस्थागत प्रणाली विकसित करें जो बाजार और नियामक विफलताओं के खतरे को कम करने में मदद करे।

बान ने विकासशील और गरीब देशों पर अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट का असर पड़ने की चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विकास सहयोग पर खराब असर पडे़गा और निवेशक उभरते हुए बाजारों से अपना हाथ खींच सकते हैं।

उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति में कमी से विकसित देशों की वस्तुओं और सामान की माँग में कमी हो सकती है, जिससे बरोजगारी में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष से पीछे हटने या टालने का बहाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

इस बारे में कहा जा सकता है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने या ऊर्जा तथा अक्षय ऊर्जा में निवेश कैसे कर सकते हैं, इसका बेहतर प्रतिप्रश्न यह है कि क्या हम ऐसा नहीं करना वहन कर सकते हैं।

बान ने निरस्त्रीकरण और परमाणु अप्रसार के लिए किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के प्रयासों की सराहना करते कहा कि भारत क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय ताकत है। मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि आप लोकतंत्र, कानून के शासन और अच्छी सरकार के हिमायती के रूप में काम करना जारी रखें।

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम