सत्यभामा विवि उपग्रह छोड़ेगा

Webdunia
चेन्नई। अभी तक तो देशों के ही उपग्रह हुआ करते थे, लेकिन अब एक भारतीय विश्वविद्यालय पहली बार अपना उपग्रह छोड़ने जा रहा है। सत्यभामा डीम्ड यूनिवर्सिटी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की मदद से अपना खुद का उपग्रह अंतरिक्ष में भेजेगा।

इस विश्वविद्यालय ने इसरो से कहा है कि वह शैक्षणिक उपग्रह छोड़ने में मदद करे। ये आकार में छोटा होगा। वजन भी कम होगा। शिक्षाविद् श्री जेप्पियर इस विश्वविद्यालय के प्रमुख हैं।

उनके मुताबिक स्नातक की उपाधि ले रहे और स्नातकोत्तर कर चुके छात्र इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। इस विश्वविद्यालय के पास 4000 गाँवों में लिंक है और ये सभी इसरो से जुड़े हुए हैं।

इसरो ने कहा : इसरो प्रमुख श्री जी. माधवन नायर ने इस विश्वविद्यालय से कहा है कि आप काम शुरू करें, हम जल्द से जल्द उपग्रह तैयार कर देंगे। इसरो ने जनवरी माह में ही 6 किलोग्राम का एक छोटा उपग्रह कक्षा में स्थापित किया है।
पेहुनसेट नामक इस उपग्रह को अर्जेंटीना की यूनिवर्सिटी ने बनाया है। इसमें इंडोनेशियाई संस्थान भी शामिल है।

मकसद क्या है : सत्यभामा यूनिवर्सिटी ईसाई अल्पसंख्यक संस्थान है। पहले यह सत्यभामा इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम से जाना जाता था। यह जेप्पियर एज्युकेशनल ट्रस्ट ने 1987 में शुरू किया था।

जेप्पियर एज्युकेशनल ट्रस्ट का उद्देश्य युवाओं में तकनीकी शिक्षा की प्रेरणा फूँकना है। 2001 में इसे यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला। 16 जुलाई 2001 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित कर दिया।

यदि देश की हर यूनिवर्सिटी अपना उपग्रह भेजे तो स्थिति विकट हो जाएगी। देश में इस समय 8900 ऐसी यूनिवर्सिटी हैं, जिन्हें भारत सरकार या राज्य सरकार से सहायता मिलती है। इसके अलावा देश में कई निजी विश्वविद्यालय भी हैं, जो कई निकायों या ट्रस्ट द्वारा चलाए जाते हैं। देशमें 82 डीम्ड यूनिवर्सिटी हैं।

क्या है डीम्ड यूनिवर्सिटी
बेहतर प्रदर्शन की वजह से जिन संस्थानों को स्वायत्त होने का दर्जा मिलता है, वे डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाई जा सकती हैं। डीम्ड यूनिवर्सिटी के न केवल पाठ्यक्रम और रिसर्च सेंटर अपने होते हैं, वरन एडमिशन, फीस और अन्य दिशा-निर्देश भी खुद के होते हैं। डीम्ड यूनिवर्सिटी की मूल यूनिवर्सिटी इसके प्रशासन पर नियंत्रण नहीं कर सकती।

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

इन नौकरियों को अगले 100 साल भी नहीं है AI से खतरा, बिल गेट्स का दावा

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्‍या हैं भाव...

समझिए भारत के किस राज्य में महिलाओं के लिए कितना है आरक्षण, समझिए हॉरिजॉन्टल-वर्टिकल रिजर्वेशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता