राहुल द्रविड़ का 'ए' ग्रेड बरकरार

37 खिलाड़ियों को नया अनुबंध

Webdunia
नई दिल्ल ी। राहुल द्रविड़ के लंबे समय से लचर प्रदर्शन के बावजूद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आज नए अनुबंध में उनका 'ए' ग्रेड बरकरार रखा, जबकि 37 खिलाड़ियों को नए अनुबंध की पेशकश की।

बीसीसीआई सचिव एन श्रीनिवासन ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर 2008 से सितंबर 2009 के नए अनुबंध के चार ग्रेड बनाए गए हैं।

वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और हरभजनसिंह की चौकड़ी का ग्रेड बढ़ाकर उन्हें ग्रेड 'ए' में रखा गया है। द्रविड़ सचिन तेंडुलकर, महेंद्रसिंह धोनी, जहीर खान और युवराजसिंह पहले ही ग्रेड 'ए' में थे। इन सभी नौ क्रिकेटरों को अब वार्षिक रिटेनरशिप के रूप में 60 लाख रुपए मिलेंगे।

दिल्ली के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और तमिलनाडु के बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ और मुंबई के रोहित शर्मा को ग्रेड 'डी' से ग्रेड 'बी' में रखा गया है। आरपी सिंह, मुनाफ पटेल, सुरेश रैना और इरफान पठान भी ग्रेड बी में है जिसके लिए उन्हें वार्षिक रिटेनरशिप के तौर पर 40 लाख रुपए मिलेंगे।

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को हालाँकि ग्रेड 'बी' से ग्रेड 'डी' में खिसका दिया गया है। तेज गेंदबाज एस. श्रीसंथ और बल्लेबाज वसीम जाफर को भी ग्रेड 'बी' से सी में रखा गया है। इस ग्रेड में उनके अलावा पीयूष चावला, यूसुफ पठान, प्रवीण कुमार, प्रज्ञान ओझा और अमित मिश्रा भी शामिल हैं। इस ग्रेड के खिलाड़ी को वार्षिक रिटेनरशिप के रूप में 25 लाख रुपए मिलते हैं।

चौदह खिलाड़ियों को ग्रेड 'डी' में रखा गया है जिसके लिए उन्हें वर्ष में 15 लाख रुपए मिलेंगे। इनमें दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा, पार्थिव पटेल, मनप्रीत गोनी, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, अशोक डिंडा, वृद्धिमान साहा, चैतन्य नंदा, एम विजय, आर. अश्विन, शिखर धवन और सुदीप त्यागी शामिल हैं। विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ी इस प्रकार हैं -

ग्रेड 'ए' (60 लाख रुपए) राहुल द्रविड़, सचिन तेंडुलकर, महेंद्रसिंह धोनी, जहीर खान, वीवीएस लक्ष्मण, हरभजनसिंह, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और युवराजसिंह।

ग्रेड 'बी' (40 लाख रुपए) आरपी सिं ह, मुनाफ पटे ल, सुरेश रैन ा, रोहित शर्म ा, ईशांत शर्म ा, एस बद्रीनाथ और इरफान पठान।

ग्रेड 'सी' (25 लाख रुपए) पीयूष चावल ा, वसीम जाफ र, यूसुफ पठा न, प्रवीण कुमा र, प्रज्ञान ओझ ा, अमित मिश्रा और एस श्रीसंथ।

ग्रेड 'डी' (15 लाख रुपए) दिनेश कार्तिक, रोबिन उथप्पा, पार्थिव पटेल, मनप्रीत गोनी, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, अशोक डिंडा, वृद्धिमान साहा, चैतन्य नंदा, मुरली विजय, आर अश्विन शिखर धवन और सुदीप त्यागी। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?