अंदरूनी मसलों में दखल न दे अमेरिका-लेफ्ट

Webdunia
शुक्रवार, 15 मई 2009 (10:08 IST)
वामपंथी दलों ने गुरुवार को अमेरिका पर भारत के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। वाम की यह टिप्पणी इन खबरों के बाद आई कि अमेरिका का शीर्ष दूत भारत के राजनीतिक नेताओं से मिला है।

माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य सीताराम येचुरी ने कहा यदि ये खबरें सही हैं तो यह अमेरिका द्वारा हमारे अंदरूनी मामलों में गंभीर हस्तक्षेप है और उसके सामंतवादी चरित्र से एक बार फिर खुलासा हो गया है।

खबरों में बताया गया है कि विशेष दूत पीटर बर्लीग ने हाल ही में तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की है। इस दौरान पीटर ने कहा था कि वामदलों को भारत में सत्ता में नहीं आना चाहिए, क्योंकि इससे भारत-अमेरिका संबंधों और परमाणु करार पर असर पड़ेगा।

येचुरी ने कहा हमसे कहा गया है कि तेदेपा ने इस सुझाव की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा हम अमेरिका के साथ अच्छे दोस्ताना संबंधों का मजबूती से समर्थन करते हैं, लेकिन हम अपने अंदरूनी मसलों में किसी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे।

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी. राजा ने भी कहा कि किसी बाहरी ताकत के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

सिरमौर में शिक्षक ने ही किया 24 छात्राओं का यौन शोषण, आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

इंदौर में इंडिगो के विमान में निकली तकनीकी खराबी, 1 घंटे की देरी से गंतव्य के लिए हुई रवाना

ट्रंप ने ईरानी परमाणु केंद्रों को भारी क्षति पहुंचाने का किया दावा, ईरान ने किया इंकार

UP: सपा ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला, जानिए किन पर हुई कार्रवाई

पाक नेताओं की ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार की अनुशंसा पर आने लगीं आपत्तियां