अब दिल्ली पर टिकी उत्तराखंडियों की नजर

Webdunia
बुधवार, 20 मई 2009 (17:19 IST)
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत और सत्ताधारी भाजपा की करारी हार के बाद उत्तराखंड के निवासियों की केन्द्रीय मंत्रिमंडल के गठन और राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अब निगाहें दिल्ली पर टिक गई है।

पूरे 25 साल बाद लोकसभा चुनाव में सारी सीटें कांग्रेस को समर्पित करने वाले उत्तराखंड को इस बार दिल्ली की सत्ता में हिस्से को लेकर कांग्रेस से न्याय की उम्मीद है।

पिछली सरकार में उत्तराखंड से कोई मंत्री नहीं था। कांग्रेस संगठन में भी उत्तराखंड के किसी भी नेता को पद नहीं दिया गया था।

विधानसभा चुनाव में सतपाल महाराज को मध्यप्रदेश और झारखंड का समन्वयक
तो बनाया गया मगर यह पद महासचिव स्तर का होते हुए भी उन्हें विधिवत संगठन में
जिम्मेदारी नहीं दी गई। इससे पहले सतपाल महाराज कांग्रेस के सचिव रह चुके थे।

अब उत्तराखंड के कांग्रेसियों को उम्मीद है कि जनता ने जिस तरह कांग्रेस के प्रति
अति उत्साह दिखाया, उसका अहसान कांग्रेस पार्टी यहां के किसी नेता को केन्द्र में मंत्री
बनाकर अवश्य चुकाएगी। इसके पीछे सोच यह है कि उत्तराखंड के सभी पाँच नए सांसदों में सभी मंत्री बनने की काबिलियत रखते हैं। इनमें से दो तो हर लिहाज से काबिल मंत्री हो सकते हैं।

टिहरी से चुने गए विजय बहुगुणा दूसरी बार लोकसभा पहुँच रहे हैं और हाइकोर्ट के जज रह चुके हैं। उनके साथ एक नकारात्मक अंक यह भी है कि वह खंडूरी के फुफेरे भाई हैं। इन दोनों ही पर दोनों के दलों के अंदर एक दूसरे से साँठगाँठ करने के आरोप लगते रहे हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

Prayagraj Mahakumbh : बीओडी बढ़ने से स्नान के लिए असुरक्षित है संगम का पानी, सरकार के आंकड़ों से हुआ खुलासा

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान