बिहार में कोई नीतीश लहर नहीं-पासवान

Webdunia
रविवार, 17 मई 2009 (18:10 IST)
लोकसभा चुनाव में बिहार में करारी शिकस्त झेल चुकी लोक जनशक्ति पार्टी ने रविवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ राजग के सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने और कांग्रेस के साथ उसका गठबंधन नहीं होने के चलते उसे हार का सामना करना पड़ा है।

लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा जब सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया हो तो आप कैसे नतीजे की उम्मीद करते हैं। बिहार में कोई नीतीश लहर नहीं थी। उन्होंने सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है।

आठ बार लोकसभा सदस्य रह चुके पासवान इस बार हाजीपुर से चुनाव हार गए। उन्होंने स्वीकार किया कि सबसे बड़ी गलती कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं करना थी। राजद नेता लालूप्रसाद ने भी इसी तरह के विचार प्रकट किए थे।

लोजपा, राजद और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चौथा मोर्चा बनाया था, लेकिन इन तीनों दलों के पास पिछली बार जितनी सीटें थीं, इस बार वे उससे आधी सीटें भी हासिल नहीं कर पाए।

सपा ने 22 और राजद ने चार सीटें जीतीं, जबकि लोजपा खाता नहीं खोल पायी। तीनों दलों ने वर्ष 2004 में कुल 64 सीटें जीती थीं। हालाँकि तब उनके बीच गठबंधन नहीं था। पासवान ने वर्ष 1977 में हाजीपुर से सबसे अधिक अंतर 424000 मतों से जीत दर्ज कर गिनीज रिकॉर्ड बनाया था।

उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों के विश्लेषण के लिए उनकी पार्टी की 20 मई को बैठक होगी। पासवान ने कहा कि लोजपा उम्मीदवार सिर्फ पाँच हजार से 10000 मतों के अंतर से चुनाव हारे हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना