सितारों के लिए मिलाजुला रहा जनादेश

Webdunia
रविवार, 17 मई 2009 (17:10 IST)
इस बार आम चुनवों में अपनी किस्मत आजमाने वाले सितारों के लिए मिलाजुला जनादेश आया। इन चुनावों में कई सितारे जीते तो कई मात भी खा गए।

इन चुनावों में जहाँ शत्रुघ्न सिन्हा, जयाप्रदा, चिरंजीवी और नवजोत सिद्धू सरीखे नेताओं ने लोकसभा चुनावों में जीत का स्वाद चखा वहीं विनोद खन्ना, नफीसा अली और अम्बरीष जैसे सितारों को हार का मुँह देखना पड़ा।

पटना में शाटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा की जीत के साथ सितारों की लड़ाई समाप्त हो गई। शत्रु ने कांग्रेस उम्मीदवार तथा टीवी कलाकार शेखर सुमन को दो लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया।

उत्तरप्रदेश के रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार तथा अभिनेत्री से राजनेता बनीं जयाप्रदा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तथा कांग्रेस उम्मीदवार नूर बानो बेगम को 12 हजार से अधिक मतों से हराया।

भारतीय जनता पार्टी के अमृतसर लोकसभा सीट से पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के ओमप्रकाश हो हराया जबकि जालंधर लोकसभा सीट से अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गायक हंसराज हंस कांग्रेस के मोहिंदर सिंह कायपी से हार गए।

तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी एक विधानसभा सीट से हार गए तो दूसरी पर उन्होंने विजय हासिल की। चिरंजीवी ने हाल ही में अपनी एक अलग पार्टी बनाई थी। उनकी पार्टी का नाम प्रजाराज्यम पार्टी है।

चिरंजीवी मंदिरों के शहर तिरुपति से तो जीत गए लेकिन अपने गृहजिले पश्चिमी गोदावरी जिले के पलाकोल्लू से वे हार गए। उन्होंने कहा मैं इसे सकारात्मक रूप से देख रहा हूँ। लोग हमारे साथ हैं और हमने राजनीतिक मोर्चे पर कुछ उपलब्धि हासिल की है। अगली बार हम इससे बेहतर करेंगे।

कर्नाटक में फिल्मी सितारों के लिए यह चुनाव अच्छा साबित नहीं हुआ। सिने अभिनेता एमएच अम्बरीष, अशोक और सीपी योगेश्वर यहाँ चुनाव हार गए। प्रदेश के मांड्या सीट से लगातार तीन बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके अम्बरीष इस बार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तथा जनता दल सेक्युलर उम्मीदवार एन चेलुवार से साढ़े तेईस हजार मतों से चुनाव हार गए।

अभिनेता से नेता बने सीपी योगेश्वर को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने हराया। तुमकुर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अभिनेता अशोक को भी हार का मुँह देखना पड़ा।

उत्तरप्रदेश की लखनऊ सीट से पूर्व मिस इंडिया नफीसा अली को केवल 61 हजार से थोड़े अधिक मत प्राप्त हुए। वे सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थीं। इस सीट से भाजपा के लालजी टंडन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीता बहुगुणां जोशी को 40 हजार मतों के अंदर से हराया।

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने किया बेनकाब तो बिलबिलाने लगे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, फिर दी गीदड़भभकी

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में MP को मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव ने कहा- 20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

Gujarat : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email के बाद मचा हड़कंप