बिल क्लिंटन : ये दिल मांगे मोर

Webdunia
- वंदना

यदि प्रेम के देवता कामदेव को अपना अंतर्राष्ट्रीय रूप धरना होता, तो निश्चित तौर पर उनका यह परकाया प्रवेश बिल क्लिंटन के रूप में ही होता। लेकिन फिर भी शायद विशुद्ध प्रेम बांटने के लिए विख्यात यह देवता मॉडर्न केसोनोवा बिल के आगे घुटने टेक देता। राष्ट्रपति के रूप में विख्यात, मगर प्रेम के मामले में कुख्यात बिल क्लिंटन के खाते में कितनी महिलाओं के आरोप दर्ज हैं शायद वे भी नहीं जानते होंगे।

कॉलेज की कच्ची उम्र से ही वे 'ये दिल मांगे मोर' में यकीन रखते थे। महिला अनुरागी बिल को किसी भी स्त्री की उपस्थिति मात्र मदहोश कर देती थी। यही वजह थी कि उनका कॉलेज रेकार्ड उनके अंकों के बजाय उप पर लगे आरोपों की संख्या ज्यादा बयान करता है। कॉलेज के दिनों में एक दर्जन से अधिक लड़कियों से उनके अंतरंग संबंध थे।

आम पुरुषों की तरह उन्होंने भी प्रेम के स्थायित्व के रूप में विवाह में यकीन दिखाया और 1977 में हिलेरी राधम से शादी कर ली। लेकिन उनका मन तृप्त होनेवालों में से नहीं था। अलग-अलग लड़कियों के साथ उनका नाम जुड़ता रहा और हिलेरी धैर्य के साथ आहत मन से अपने पति का साथ देती रहीं। क्लिंटन गवर्नर से वे राष्ट्रपति बने और उनकी वासना को भी उसी के साथ पंख लग गए।

व्हाइट हाउस में उनकी मुलाकात मोनिका लेवेंस्की से हुई और इस अदना सी कर्मचारी ने सुनहरे अक्षरों में लिखी क्लिंटन की प्रतिष्ठा को धुंधला कर दिया। यह ऐसा आघात था जिससे उबरने में क्लिंटन को बहुत वक्त लगा। खुद को हमेशा पाक बचा ले जानेवाले क्लिंटन को ना सिर्फ अपना यह संबंध सार्वजनिक रूप से स्वीकारना पड़ा, बल्कि उसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी।

सेर को सवा सेर की तर्ज पर मोनिका ने अपनी वह नीली पोशाक संभाल कर रखी, जो वे उस वक्त पहने हुए थी जब क्लिंटन के उससे शारीरिक संबंध स्थापित हुए थे। मोनिका क्लिंटन की आदतों से वाकिफ थी और वह जानती थी कि यह दिन जरूर आएगा। इसके बाद गुनहगार क्लिंटन के शब्द थे, मोनिका के साथ मेरे संबंध अनैतिक और मूर्खतापूर्ण थे।

हालांकि अपनी आत्मकथा माई लाइफ में बिल क्लिंटन ने व्हाइट हाउस इंटर्न मोनिका लेवेंस्की तथा नाइट क्बल सिंगर जेनिफर फ्लावर के अलावा किसी अन्य के साथ अपने संबंध उजागर नहीं किए। पर इस किताब में जगह ना पानेवाली भी ऐसी कई महिलाएं हैं, जो कभी ना कभी क्लिंटन से जुड़ी रही थीं। इन्ही में से एक है कैथलीन विली। विली के मुताबिक अपनी आर्थिक परेशानियों से उबरने के लिए जब वह राष्ट्रपति क्लिंटन से सलाह मांगने गई, तो क्लिंटन ने उनके साथ छेड़छाड की थी।

बात निकली तो राष्ट्रपति के कानों तक गई। और जैसा कि होता है, उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को यह कह कर नकार दिया कि मैंने सांत्वनावश विली को आलिंगन किया था और उसके माथे को चूमना भी सिर्फ स्नेह प्रदर्शित करने का तरीका था।

क्लिंटन की छवि पर उस समय एक हमला और हुआ जब सरकारी कर्मचारी पॉउला जोंस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल क्लिंटन ने उन्हें अपने कमरे में बुला कर जबरन संबंध बनाने की पेशकश की और सफल ना होने पर चुप रहने की हिदायत दी। पर सिर्फ हिदायत से काम नहीं चला। पॉउला ने क्लिंटन के खिलाफ चरित्र हनन का मामला दर्ज कराया था, पर परिणाम वही था यानी पर्याप्त सबूतों के अभाव में मामला खारिज पर दिया गया। क्लिंटन को क्लीन चिट मिल गई।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या दर्शाती है ‘लापता लेडीज’ की ऑस्कर में एंट्री, जानिए क्या है फिल्म की सबसे बड़ी USP

ऑयली बालों के चिपचिपेपन से हैं परेशान? जानें इस Festive Season में घर बैठे कैसे पाएं Oil Free Hairs

नवरात्रि में चेहरे की चमक को बनाए रखेंगी ये 5 गजब की Festive Skincare Tips

नहीं सूझ रहा बेटे के लिए बढ़िया सा नाम, तो ये हैं कुछ नए और यूनीक आइडिया

Navratri Food 2024: नवरात्रि में फलाहार के 5 खास आइटम

सभी देखें

नवीनतम

क्या आप भी खाते हैं बिस्तर पर खाना? जानिए क्या हैं बेड पर बैठकर खाने के नुकसान

World Tourism Day: विश्व पर्यटन दिवस आज, जानें इतिहास और 2024 की थीम

गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि आज, जानें 5 अनसुनी बातें

पूंजीवाद की अंधी दौड़: क्रूर सफलता, मानसिक स्वास्थ्य और वर्क-लाइफ बैलेंस का संघर्ष

मेनोपॉज में नींद क्यों होती है प्रभावित? जानें इसे सुधारने के उपाय