चुनाव से नहीं बिगड़ा रिजल्ट!

Webdunia
रविवार, 24 मई 2009 (11:09 IST)
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने पर राज्य सरकार ने जिस 'चुनाव को दोषी' ठहराया था, उसे विभाग के मैदानी अफसरों ने खारिज कर दिया है। अब शिक्षा मंत्री ने अफसरों को परिणाम सुधारने का एक मौका और दिया। अगली बार परिणाम बिगड़ने पर सजा की चेतावनी दी है।

स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस ने शनिवार को प्रशासन अकादमी में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना अधिकारियों व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। नतीजे बिगड़ने के कारण व सुधारने के लिए सुझाव पूछे गए, तो शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाने का सुझाव आया।

शिक्षा मंत्री ने जिला व शालावार परिणाम के लक्ष्य तय करने व डीईओ को निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

दस महीने में सुधारो परिणाम : शिक्षा मंत्री ने कहा कि दस महीने पहले पचमढ़ी में अच्छे नतीजे वाले प्राचार्यों को पुरस्कृत किया था। फिर दस महीने में परिणाम बिगड़ गया। अब अगले दस महीने में परिणाम सुधारो। इसमें केवल प्रयास नहीं करो, बल्कि परिणाम सुधरने ही चाहिए।

सीएम करेंगे फैसला : जिलों से आई रिर्पोटों के आधार पर अब राज्य स्तरीय रिपोर्ट बनाई जाएगी। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही प्राचार्य व अफसरों पर कार्रवाई के बारे में कोई फैसला होगा। ( नई‍दुनिया)

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

हिमाचल में सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराए कार्यालय

आईटी सेक्टर में मध्यप्रदेश बनाएगा अपनी विशेष पहचान : मोहन यादव

असम में पहलगाम हमले को लेकर की भड़काऊ पोस्ट, विपक्षी विधायक समेत 6 लोग गिरफ्तार

क्‍या वक्फ निकायों में होंगे मुस्लिम सदस्य, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिया यह जवा‍ब