'न्यायाधीशों को संपत्ति घोषित करना चाहिए'

Webdunia
बुधवार, 28 जनवरी 2009 (13:11 IST)
उच्चतम और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के द्वारा अपनी संपत्ति सार्वजनिक करने के मुद्दे पर छिड़ी राष्ट्रव्यापी बहस के बीच मध्यप्रदेश के पूर्व लोकायुक्त फैजनुद्दीन ने आज कहा कि नैतिकता के चलते न्यायाधीशों को भी अपनी संपत्ति निश्चित रूप से सार्वजनिक करनी चाहिए।

उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश फैजनुद्दीन ने जारी किए एक बयान में कहा कि जब अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बैठे व्यक्तियों के लिए संपत्ति सार्वजनिक करना अनिवार्य है तो फिर न्यायाधीशों के मामले में भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

फैजनुद्दीन ने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर जब अभूतपूर्व स्थितियाँ उभरकर सामने आ रही हैं और उच्चतम न्यायालय भी किसी दोराहे पर खड़ा प्रतीत होता है। न्यायाधीशों को लोगों का भ्रम दूर करने और नैतिकता के चलते अपनी संपत्ति सार्वजनिक करने के मुददे पर सकारात्मक रुख दिखाना चाहिए।

फैजनुद्दीन के मुताबिक जब वह उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे तब न्यायाधीशों की संपत्ति सार्वजनिक करने के मसले पर जजों की स्वीकति लेने के लिए उनके बीच वितरित किए गए नोट पर उन्होंने भी पूरी दृढ़ता के साथ दस्तखत किए थे। इसी नोट के आधार पर इस संबंध में सात मई 1997 को प्रस्ताव पारित किया गया था। हालाँकि उस समय वह सेवानिवृत हो चुके थे।

उन्होंने कहा कि वास्तव में यह प्रस्ताव 1996 में ही पारित हो जाना चाहिए था, लेकिन कतिपय कारणों से ऐसा नहीं हो पाया।

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव ने लगाई आस्था की डुबकी, कहा- उज्जैन सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के संकल्प के साथ आया हूं प्रयागराज

AAP के अस्तित्व पर संकट, अरविंद केजरीवाल पर भारी पड़ा मोदी मॉडल

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ जा रहे हों तो पहले पढ़ लें यह खबर, प्रयागराज जाने वाले वाहनों को मध्यप्रदेश में रोका गया

क्या प्रवेश वर्मा होंगे दिल्ली के अगले CM? जानिए उनका जवाब

AAP के कई नेताओं की उड़ जाएगी नींद, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान