मंत्री की कार से वृद्धा की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 30 जनवरी 2009 (15:25 IST)
मध्यप्रदेश के श्रम, राजस्व एवं पुनर्वास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) करणसिंह वर्मा की सरकारी कार की चपेट में आकर कल रात यहाँ एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

श्यामला हिल्स पुलिस थाना सूत्रों के अनुसार वर्मा कल रात जब आगर से भोपाल लौट रहे थे तो जहाँगीराबाद की एक वृद्धा उनकी कार से टकरा गई। महिला का नाम सरिता वाजपेयी था।

वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहाँ स्थानीय रवीन्द्र भवन परिसर में लगा 'लोकरंग' मेला देखकर अपनी बहू सुनीता के साथ वापस लौट रही थीं। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मंत्री की कार जब्त कर उसके चालक सुनील पाल को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में विवेचना जारी है।
Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली आपदा से मुक्त हुई, हम जीत का कर्ज विकास से चुकाएंगे : PM मोदी

वेबदुनिया के कार्टूनिस्ट सारंग क्षीरसागर की नजर में दिल्ली चुनाव परिणाम

रील की खुमारी पड़ी भारी, 6 छात्राओं के जीवन में संकट, CCTV देख उड़े होश

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार