रूठे मानसून को मनाने के लिए प्रार्थना

Webdunia
शनिवार, 27 जून 2009 (11:54 IST)
इसे प्रार्थना या दुआओं का असर कहें कि रूठे मानसून को मनाने के लिए मध्यप्रदेश में पूजा-पाठ और इबादत का दौर शुरू होने पर बारिश की शुरुआत के साथ मानसून ने भी अपनी आमद दर्ज करा दी है।

धार्मिक नगरी उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में वर्षा की कामना के साथ गुरुवार को अतिरुद्राभिषेक आरंभ हुआ जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी पत्नी साधनासिंह के साथ शामिल हुए। राज्य में कई अन्य स्थानों पर भी पूजा पाठ और यज्ञ आदि का सिलसिला शुरू हुआ है।

राजधानी भोपाल में आज अच्छी बारिश की दुआ के साथ हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदगाह में विशेष नमाज 'इस्तस्का' अदा की। इस दौरान तपती दोपहरी में सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने नंगे पैर ईदगाह आकर नमाज अदा की। विशेष नमाज मुफ्ती ए आजम हजरत मौलाना अब्दुल रज्जाक ने अदा करवाई।

इससे पूर्व खास तकरीर करते हुए हजरत मौलाना काजी अमीरउल्ला खान ने कहा कि इस्लाम में इस नमाज का बड़ा महत्व है। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने यह नमाज मैदाने गमामा में पढ़ी थी।

उन्होंने कहा कि बारिश न होने की वजह इंसान के पाप और गलत काम है। उन्होंने लोगों को पाप से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि अगर इससे तौबा नहीं की तो वह दिन दूर नहीं जब कयामत सामने होगी।

पूजा और इबादत के इस दौर के बीच कल से राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश की शुरुआत हुई है। मौसम विभाग ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है।

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai Attack : मुख्‍य आरोपी तहव्वुर राणा को कब लाया जाएगा भारत, विदेश मंत्रालय ने दिया यह बड़ा बयान

PM मोदी बोले- 'आप-दा' वालों ने दिल्ली को 'एटीएम' में तब्दील किया

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर किया कटाक्ष, बोले- 'वैगनआर' में आए और सीधे 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए

MP में 3 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, SN मिश्रा हुए रिटायर, कंसोटिया बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर