'स्कूल चलो' अभियान पर नोटिस

Webdunia
गुरुवार, 29 जनवरी 2009 (10:41 IST)
प्रदेश में 'स्कूल चलो' अभियान की असफलता के कारण कई जिलों पर कार्रवाई का संकट मंडराने लगा है। इसमें भोपाल जिले के परियोजना समन्वयक को नोटिस जारी किया जा चुका है, जबकि अन्य जिलों से जानकारी माँगी गई है।

प्रदेश में सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्कूल में प्रवेश नहीं लेने वाले और बीच में ही स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को स्कूलों में लाया जाता है। बीते चार सालों की स्थिति को देखते हुए अभियान पर सवालिया निशान लग गया है। लक्ष्य के मुताबिक भोपाल जिले में चिन्हित करीब आठ हजार विकलांग बच्चों को बीते चार साल में शालाओं में नहीं लाया जा सका। इस कारण राज्य शिक्षा केन्द्र के भोपाल जिला परियोजना समन्वयक को निःशक्तजन आयुक्त ने कारण बताओ नोटिस दिया है।

अन्य जिलों में भी इसी तरह की स्थिति है, इस कारण निःशक्तजन कार्यालय ने प्रदेश के अन्य जिलों से भी सर्वशिक्षा अभियान के तहत जोड़े गए बच्चों की जानकारी माँगी है। प्रदेश में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में बच्चों को शालाओं से जोड़ने की स्थिति खराब है। अधिकतर जिलों में चिन्हित बच्चों में से केवल चालीस फीसदी बच्चे ही पिछले चार सालों में जोड़े जा सके हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव ने लगाई आस्था की डुबकी, कहा- उज्जैन सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के संकल्प के साथ आया हूं प्रयागराज

AAP के अस्तित्व पर संकट, अरविंद केजरीवाल पर भारी पड़ा मोदी मॉडल

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ जा रहे हों तो पहले पढ़ लें यह खबर, प्रयागराज जाने वाले वाहनों को मध्यप्रदेश में रोका गया

क्या प्रवेश वर्मा होंगे दिल्ली के अगले CM? जानिए उनका जवाब

AAP के कई नेताओं की उड़ जाएगी नींद, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान