हम तो चले अपने देस

Webdunia
शनिवार, 14 मार्च 2009 (11:01 IST)
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में माधव राष्ट्रीय उद्यान की सख्या सागर झील पर शरदकाल से डेरा डाले प्रवासी परिंदे ग्रीष्मऋतु के आगाज के साथ ही यहाँ से अपने देशों की ओर उड़ान भरने लगे हैं।

लगता है ये पंछी यहाँ होली मनाकर लौट रहे हैं। ये विदेशी मेहमान शरद ऋतु में हजारों मील दूर देश साइबेरिया, जार्जिया, रूस आदि में बर्फ जमने से सर्दी बिताने के लिए यहाँ आते हैं।

यहाँ उन्हें मनमाफिक आहार भी मिल जाता है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही ये अपने वतन लौटने लगते हैं। करीब चार माह तक ये पक्षी संख्या सागर झील पर डेरा जमाए रहे। पूरी झील रंग-बिरंगे पक्षियों के कलरव और प्रणय नृत्य से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन जाती है। लौटते समय इन पक्षियों के साथ उनके बच्चे भी जुड़ जाते हैं।

कौन-कौन से मेहमान : विदेशी पक्षियों में स्पूनबिल, हवासिल साइबेरिया, डक, कलीम, लालसर, पनबिल, क्रूज आदि शामिल हैं। यहाँ पक्षियों को उथला पानी मिल जाता है। वे अपना आहार आसानी से ढूँढ लेते हैं। इसी वजह से सख्या सागर झील पक्षियों की सैरगाह और शरणस्थली बन गई है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Rekha Gupta : पहली कैबिनेट बैठक में CM रेखा गुप्ता ने लिए 2 बड़े फैसले

...तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा, भारत को लेकर ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला बयान

इंदौर में आसाराम की हर गतिविधि पर नजर रख रही पुलिस की सीक्रेट टीम

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

कैलाश विजयवर्गीय ने क्‍यों कहा, यदि शिवाजी महाराज नहीं होते तो मेरा नाम कलीमुद्दीन होता

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

महाकुंभ में शुद्ध है गंगा जल, सरकार ने जारी की वैज्ञानिक रिपोर्ट, CPCB Report को किया खारिज

भारत कब बनेगा उच्च आय वाला देश, अध्ययन रिपोर्ट में जताया यह अनुमान

LIVE: सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

राहुल बोले- बहन जी कोई भी चुनाव ठीक से क्यों नहीं लड़ रही हैं? बीजेपी के विरोध में साथ मिलकर नहीं लड़ीं मायावती चुनाव!