कैबिनेट को लेकर नहीं खोले शिवराज ने पत्ते

Webdunia
शनिवार, 13 दिसंबर 2008 (17:25 IST)
मध्यप्रदेश की नवगठित भाजपा सरकार के मुखिया शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को पार्टी के चुनावी घोषणा-पत्र के मुताबिक स्वर्णिम मध्यप्रदेश गढ़ने का संकल्प दोहाराया, लेकिन मंत्रिमंडल गठन के सवाल को टालते हुए कहा कि यह राज की बात है।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अगले दिन चौहान इंदौर में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश के हृदय प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ भाजपा वह सारे वादे पूरे करेगी, जो उसने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए थे।

चौहान ने कहा भाजपा के चुनावी घोषणा-पत्र पर अमल की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। हमने स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण का प्रण लिया है। इसे हर हाल में पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार कानून व्यवस्था ढाँचागत संरचना विकास महिला सशक्तीकरण कृषि स्वास्थ्य और शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी।

प्रदेश की सत्ता में भाजपा की हालिया वापसी के बाद 12 दिसंबर को अकेले शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री ने हालाँकि मंत्रिमंडल गठन पर फिलहाल पत्ते नहीं खोले। इस सवाल को लेकर प्रदेश के सियासी हलकों में सरगर्मियाँ बढ़ी हुई हैं।

उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के गठन और इसमें शामिल होने वाले संभावित चेहरों के सवाल पर रहस्यमय मुस्कुराहट के साथ कहा यह राज की बात है।

एक सवाल के जवाब में चौहान ने बताया प्रदेश के सभी सरकारी विभागों को सौ दिन का लक्ष्य प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा लक्ष्य पूरा करने की दिशा में कोताही हर्गिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली चुनाव रिजल्ट को लेकर 2 और एक्जिट पोल्स, क्या हैं BJP के हाल

दिल्ली चुनाव में काउटिंग से पहले Operation Lotus, विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर

उफनती नदियां, भयानक जंगल और फिर सपनों का अंत, अमेरिका से लौटे युवाओं की दर्दनाक दास्तान

Himachal : शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्‍हे के उड़े होश, दुल्हन हुई फरार, जानिए क्‍या है मामला

New Income Tax Bill : नए आयकर विधेयक में नहीं होंगे लंबे वाक्य और प्रावधान, जानिए संसद में कब हो सकता है पेश

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी को साथ लेकर यमुना का पानी पिएं अरविंद केजरीवाल : नायब सिंह सैनी

Uttarakhand : तीन तलाक के खिलाफ लड़कर मिसाल बनीं शायरा बानो ने CM धामी से की मुलाकात, UCC पर जताया आभार

Rupee vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, अब तक के निचले स्तर पर, जानिए कितनी हुई गिरावट

TRAI का बड़ा फैसला, बदल जाएंगे पूरे देश के लैंडलाइन नंबर

शेख हसीना के बयान से यूनुस सरकार को क्यों लगी मिर्ची, भारत से क्या कहा