पति उप्र तो पत्नी मप्र विधानसभा में

Webdunia
मंगलवार, 9 दिसंबर 2008 (13:12 IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा के इस चुनाव में एक पत्नी ऐसी भी चुन कर आई है जिसका पति उत्तरप्रदेश विधानसभा का सदस्य है।

टीकमगढ़ जिले की निवाड़ी विधानसभा से विजयी समाजवादी पार्टी की श्रीमती मीरा यादव के पति दीपनारायणसिंह यादव उत्तरप्रदेश के झाँसी जिले की गरौठ सीट से सपा के विधायक हैं।

बाहुबली यादव समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तथा 2003 के विधानसभा चुनाव में वह निवाड़ी से हाथ आजमा चुके हैं। हालाँकि तब वे कांग्रेस के बृजेन्द्रसिंह राठौर से पराजित हो गए थे।

लेकिन नए परिसीमन के बाद निवाड़ी सीट के जातीय समीकरण बदल गए तथा लगभग 55 हजार मतदाताओं वाले क्षेत्र में करीब 30 हजार यादव वोट आने से माहौल अनुकूल हो गया। इलाके में यादवों के बाद कुशवाह समाज के वोट ज्यादा हैं।

इस बार कांग्रेस और भाजपा ने भी यादव उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन मीरा यादव को यादवों के साथ-साथ कुशवाह समाज के भी वोट मिले और वह 15174 वोटों से जीत गई। राज्य विधानसभा में मीरा सपा की इकलौती विधायक होंगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: यमुना घाट पहुंची दिल्ली की नवनियुक्त सीएम रेखा गुप्ता, करेंगी आरती

बंगाल के राज्यपाल बोस बोले- कुंभ मेला 'मुक्ति मेला' है, यह मनुष्य को ईश्वर से जोड़ता है

अमेरिकी चुनावों के बाद कैसा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, मंत्री पीयूष गोयल ने दिया यह जवाब

दिल्ली में मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 71% मंत्रियों पर आपराधिक मामले, 2 मंत्री अरबपति

क्या वाकई सबसे सस्ता है iPhone 16E, जानिए क्या है कीमत