मप्र में फिर भाजपा के आसार

Webdunia
मंगलवार, 2 दिसंबर 2008 (16:41 IST)
स्टार टीवी और एसी नील्सन की ओर से किए गए मतदान के बाद के सर्वे (एक्जिट पोल) में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। मतदान के बाद 230 विधानसभा सीटों से 96 सेंपल लेकर किए गए सर्वे के अनुसार भाजपा को 151, कांग्रेस को 56 सीटें मिलने वाली हैं। बसपा को 6 और अन्य दलों को 17 सीटें मिलेंगी। सर्वेक्षण में 49 हजार लोगों से यह जाना गया कि किसकी सरकार बनेगी। इस सर्वेक्षण में नईदुनिया की भी भागीदारी है।

सर्वेक्षण के इशारे :
* बहुजन समाज पार्टी व जनशक्ति पार्टी को मिलने वाला वोटों का प्रतिशत बढ़ा है। इन दोनों पार्टियों ने क्रमशः कांग्रेस और भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाई।

* भाजपा को करीब 151 सीटें मिलेंगी। हालाँकि पार्टी को 2003 के मुकाबले 4.5 प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ है और इसी के चलते भाजपा 22 सीटें गँवा रही है। कांग्रेस को 1 प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ है, लेकिन उसकी 18 सीटें बढ़ रही हैं।

* बहुजन समाज पार्टी की स्थिति सुधर रही है, उसकी सीटें 2 से बढ़कर 6 हो रही हैं।
* उमा भारती की भारतीय जनशक्ति का वोट 5 प्रतिशत बढ़ रहा है।
( नईदुनिया)
Show comments

जरूर पढ़ें

दुनिया में 120 करोड़ सनातनी, 60 करोड़ से ज्यादा ने किया महाकुंभ स्नान

शादी का सपना लेकर 50 युवक-युवतियां पहुंचे राजकोट, आयोजक फरार

नीतीश पुत्र की राजनीति में एंट्री की तैयारी, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं निशांत कुमार

दिल्ली में अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोती, छत्रपति शिवाजी के पोस्टर चिपकाए

अब कोई आफताब किसी श्रद्धा को हैवानियत का शिकार नहीं बना पाएगा

सभी देखें

नवीनतम

शिवराज बैठक से पहले डल्लेवाल से मिले, हाल-चाल पूछे, कहा- सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा

Telangana : निर्माणाधीन सुरंग नहर की छत ठही, 8 लोग फंसे, बचाव अभियान जारी

नीतीश पुत्र की राजनीति में एंट्री की तैयारी, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं निशांत कुमार

West Bengal : बीरभूम में TMC कार्यकर्ता की हत्या, रास्‍ते में रोककर डंडों व पत्थरों से किया हमला

UP : बलरामपुर में सड़क हादसा, 3 छात्रों की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्‍कर