सम्मान के साथ मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी -युकां प्रदेशाध्यक्ष प्रियव्रतसिंह ने कहा

Webdunia
मंगलवार, 7 जून 2011 (15:06 IST)
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब सम्मान के साथ ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करने का अवसर राष्ट्रीय महासचिव राहुल गाँधी ने दिया है। युवक कांग्रेस संगठन का ढाँचा और कार्यपद्घति अब बदल गई है। कार्यकर्ता संगठन हित में कार्य करते हुए जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएँ।
यह बात मप्र युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रियव्रतसिंह खिंची ने कही। वे जिला कांगे्रस कार्यालय पर युकां लोकसभा, विधानसभा समिति पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों की बैठक में बोल रहे थे। युकां लोकसभा अध्यक्ष राकेश पाटीदार ने कहा कि अगले माह से चरणबद्घ लोकसभा, विधानसभा, पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण दिए जाएँगे। प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश काला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर, हरदीपसिंह डंग, संदीप वर्मा,जिपं सदस्य ओमसिंह भाटी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता बंडी, शहर अध्यक्ष राखी सत्रावला ने भी संबोधित किया।
प्रथम बैठक में नीमच विस अध्यक्ष रमेश राजौरा, उपाध्यक्ष दिग्विजयसिंह चुंडावत, मल्हारगढ़ विस अध्यक्ष तुलसीराम पाटीदार, उपाध्यक्ष मुकेश निडर, मंदसौर विस अध्यक्ष दीपक चौहान,उपाध्यक्ष विनोद शर्मा,गरोठ विस अध्यक्ष ललित चंदेल,उपाध्यक्ष रिंकेश डबकरा, सुवासरा विस अध्यक्ष परमेश्वर पाटीदार, उपाध्यक्ष समरथ गुर्जर, श्यामलाल जोकचंद, कुलदीपसिंह सिसौदिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन युकां लोकसभा प्रतिनिधि अशोक खिंची ने किया।-निप्र

सोनिया गाँधी का पुतला फूँका
मंदसौर। शिवसेना ने बाबा रामदेव व उनके अनुयायियों पर दमनकारी कार्रवाई के विरोध में गाँधी चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सोनिया गाँधी का पुतला दहन किया। इस मौके पर शिवसेना नेता लालसिंह सिसौदिया, रघुभाई बैरागी, नाहरसिंह गौड़, केशुभाई बैरागी, नाहरसिंह सिसौदिया, तूफानसिंह सिसौदिया आदि उपस्थित थे।-निप्र

मरीजों को फल वितरित
मंदसौर। शिवसैनिकों ने सोमवार को शिवसेना का स्थापना दिवस मनाया। इसके तहत जिला चिकित्सालय में मरीजो कों बिस्किट और फल वितरित किए गए। शिवसेना ने दशपुर कुंज में शिवाजी महाराज व बाला साहेब ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण कर सदस्यता अभियान भी शुरू किया। लालसिंह सिसौदिया, रघुभाई बैरागी, नाहरसिंह गौड़, केशुभाई बैरागी आदि उपस्थित थे।-निप्र

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

450 नरमुंडों वाली कावड़ देख झूमे श्रद्धालु, हरिद्वार से हरियाणा ‘बोल बम’ की गूंज

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर