ललथनहवला बने मिजोरम के मुख्यमंत्री

Webdunia
शनिवार, 14 दिसंबर 2013 (13:59 IST)
एजल। मिजोरम में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले ललथनहवला को राज्यपाल वकोम पुरुषोत्तमन ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। यहां राजभवन में अपने 11 मंत्रियों के साथ उन्होंने पद की शपथ ली। ललथनहवला का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है और वे 5वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं।

शपथ लेने वाले कुल 11 मंत्रियों में 7 का ओहदा कैबिनेट स्तर का है और बाकी राज्यमंत्री होंगे। मंत्रिपरिषद में 2 नए कैबिनेट मंत्री आर. रोमाविया और जॉन रोतुंगलिआना हैं। इससे पहले की सरकार में दोनों क्रमश: स्पीकर और डिप्टी स्पीकर थे।

अन्य कैबिनेट मंत्रियों में आर. लालजिरलिआना, ललसावता, एच. रोहलुना, जोडिंटनुआंगा और पीसी ललथनलिआना हैं। राज्यमंत्रियों में ललरिनमाविया राल्ते, सी. नुआलिआनचुंगा, लल थंगारा और बीडी चकमा हैं। पूर्व के मंत्रिमंडल में ललथनलिआना राज्यमंत्री थे। अन्य 2 राज्यमंत्री सदन के नए चेहरे हैं।

25 नवंबर को हुए चुनाव में मिजोरम में कांग्रेस ने 40 सदस्यीय विधानसभा में 34 सीट पर जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी।

ललथनहवला 1984 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, जब पार्टी ने ब्रिग थेनफंगा साइलो की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ पीपुल्स कांफ्रेंस पार्टी को पराजित किया था। बाद में 1986 में उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। उस समय मिजो नेशनल फ्रंट-कांग्रेस गठबंधन अंतरिम सरकार में एमएनएफ नेता लालडेंगा मुख्यमंत्री बने थे।

दूसरी बार ललथनहवला 1989 में सत्ता में तब आए, जब कांग्रेस और एमएनएफ (डेमोक्रेट्स) ने सरकार बनाई।

1993 में वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। उस समय कांग्रेस और मिजोरम जनता दल ने मिलकर सरकार का गठन किया। 1998 और 2003 में एमएनएफ ने कांग्रेस को पराजित किया। चौथी बार 2008 में ललथनहवला मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

Maharashtra : नासिक में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत

रूस से कच्चा तेल खरीदना देश के हित में, अमेरिकी दबाव को खारिज करे भारत

Tata Punch ने 4 साल से भी कम समय में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन