मोबाइल फोन पर भी मंदी की मार

वैश्विक स्तर पर बिक्री 9.4 प्रतिशत घटी

Webdunia
मुंबई। दूरसंचार के क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय समझे जाने वाले उत्पाद मोबाइल फोन को भी वैश्विक मंदी की मार लगी है। वर्ष 2009 की पहली तिमाही में वैश्विक स्तर पर इसकी बिक्री में 9.4 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

बाजार का अध्ययन करने वाली संस्था गार्टनर के ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक वर्ष 2009 में पहली तिमाही में पूरी दुनिया में मोबाइल फोन की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। हालाँकि स्मार्ट फोन की बिक्री में 12.7 फीसद का इजाफा हुआ। मार्च में समाप्त पहली तिमाही में पूरी दुनिया में कुल 26 करोड़ 91 लाख मोबाइल फोन बेचे गए, जबकि इस अवधि में कुल 3 करोड़ 64 लाख स्मार्ट फोन की बिक्री हुई।

गार्टनर के मुताबिक बिक्री के लिहाज से उत्तरी अमेरिका और चीन के बाजारों में हालाँकि स्थिति कुछ सुधरी है, लेकिन इसके बावजूद वैश्विक स्तर पर मोबाइल फोन की बिक्री में 2001 के बाद से सर्वाधिक गिरावट आई है।

वैश्विक मंदी के बावजूद मोबाइल फोन के वैश्विक बाजार में नोकिया की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही। हालाँकि इसकी बिक्री में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 36.2 फीसद की गिरावट आई। सैमसंग 5 करोड़ 14 लाख फोन की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा। इस दौड़ में मोटोरोला ने सोनी एरिक्सन को पछाड़ते हुए चौथे स्थान पर कब्जा जमाया।

पहली तिमाही में कुल मोबाइल फोन की बिक्री में स्मार्ट फोन की हिस्सेदारी 13.5 फीसद रही जबकि वर्ष 2008 की इस अवधि में यह संख्या 11 फीसद थी। गार्टनर के मुताबिक आधुनिकतम सेवाओं और एप्लि‍केशन के कारण स्मार्ट फोन अन्य मोबाइल फोन की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय रहा।

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित