Biodata Maker

ईशा फाउंडेशन को इंदिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार

Webdunia
शनिवार, 5 जून 2010 (18:14 IST)
PTI
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए दिए जाने वाले इंदिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार से तमिलनाड़ु के ईशा फाउंडेशन को सम्मानित किया गया है, जिसके नाम एक ही दिन में आठ लाख से अधिक पौधारोपण करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड है।

जाने माने आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जे. वासुदेव के नेतृत्व वाले ईशा फाउंडेशन को वर्ष 2008 का इंदिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार दिया गया। इस संगठन ने 17 अक्तूबर 2006 को तमिलनाड़ु के 27 जिलों में एक साथ 8.52 लाख पौधे रोपकर गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज यहाँ हुए राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय के आयोजन में पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम मुख्य अतिथि थे और उन्होंने पाँच लाख रुपए का यह पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र वासुदेव को दिया।

कलाम ने वर्ष 2010 के युवा पर्यावरणविद् पुरस्कार से इशिता विश्नोई और वर्ष 2008 के जानकी अम्माल राष्ट्रीय पुरस्कार से डॉ. वी. जयचंद्रन नायर तथा डॉ. रामकृष्णन को सम्मानित किया।

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि भारत उन 17 चुनिंदा देशों में शामिल है जहाँ अत्यधिक जैव विविधता है। लिहाजा, हमारे समक्ष जैव विविधता को विस्तार देने और पर्यावरण संरक्षण करने का एक महत्वपूर्ण मिशन है। इसे देखते हुए हमें पर्यावरण हितैषी विकास करने की जरूरत है।

गौरतलब है कि वर्ष 1987 से इंदिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार देने की शुरुआत हुई। पुरस्कार के लिए किसी एक संगठन या शख्सियत का चयन उप राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली समिति करती है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

क्‍या संविधान से हटेंगे सेक्युलर-सोशलिस्ट शब्द, राज्यसभा में पेश हुआ बिल, BJP सांसद ने की यह मांग

195 देशों की टीमें जिसे खोज रही थी, MP टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने पकड़ा, कौन है इंटरनेशनल टाइगर तस्‍कर यांगचेन लाचुंगपा?

काशी-मथुरा विवाद पर CM योगी का बड़ा बयान, जानिए क्‍या बोले...