कथाकार अरुण प्रकाश का निधन

Webdunia
सोमवार, 18 जून 2012 (16:22 IST)
हिन्दी के जाने माने कथाकार अरुण प्रकाश का सोमवार को यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह करीब 64 वर्ष के थे ।

सूत्रों ने बताया कि प्रकाश का आज दोपहर करीब एक बजे दिल्ली के पटेल चेस्ट अस्पताल में निधन हो गया। वह यहां काफी लंबे समय से सांस की बीमारी का इलाज करा रहे थे।

अरुण प्रकाश का जन्म 18 जुलाई 1948 को बेगूसराय (बिहार) के नितनिया गांव में हुआ था। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। प्रकाश को बतौर कथाकार ‘भइया एक्सप्रेस’ से पहचान मिली।

उनकी प्रमुख रचनाओं में ‘मझधार किनारे’, ‘जलप्रांतर’, ‘विषमराग’ और ‘लाखों के बोल सहे’ (कहानी संग्रह), ‘कोपल कथा’ (उपन्यास), ‘रात के बारे में’ (काव्य संग्रह) और ‘हिन्दी के प्रहरी रामविलास शर्मा’ (आलोचना) शामिल है।

अरुण प्रकाश ने दूरदर्शन की बहुचर्चित टीवी सांस्कृतिक पत्रिका ‘परख’ के करीब 450 एपीसोड लिखे थे और वह साहित्य अकादमी की साहित्यिक पत्रिका ‘समकालीन भारतीय साहित्य’ के संपादक रहे।

उन्हें कई साहित्यिक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

Prayagraj Mahakumbh : बीओडी बढ़ने से स्नान के लिए असुरक्षित है संगम का पानी, सरकार के आंकड़ों से हुआ खुलासा

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान