करार भारत विरोधी-मुस्लिम संगठन

Webdunia
मंगलवार, 8 जुलाई 2008 (23:10 IST)
विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने भारत-अमेरिका परमाणु करार की सख्त आलोचना करते हुए इसे 'देश विरोधी' बताया और कहा कि वे इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

पाँच मुस्लिम संगठनों ने करार की निंदा करते हुए कहा कि इसका प्रयास भारत और अमेरिका के बीच सामरिक गठजोड़ स्थापित करना है। यह संबंध भारत की संप्रभुता और स्वतंत्र विदेश नीति के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

भारत अमेरिका परमाणु करार और राष्ट्रीय हित विषयक एक बैठक में संगठनों ने कहा कि करार का जोरदार विरोध करने के लिए वे आंदोलन शुरू करेंगे।

आल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत के अध्यक्ष जफरूल इस्लाम खान ने कहा कि करार का उद्देश्य अमेरिका के साथ वृहद सामरिक गठजोड़ बनाना है। इससे भारत अमेरिकी साम्राज्यवाद के अधीन हो जाएगा। यह करार किसी खास समुदाय या धार्मिक समूह के खिलाफ नहीं है बल्कि इससे पूरे देश के हितों को खतरा है।

खान ने कहा कि परमाणु ऊर्जा से देश की ऊर्जा जरूरतें पूरी नहीं होंगी। इससे देश दासता की ओर बढ़ेगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

33 आधुनिक तकनीकों से लैस होंगे जवान, सेना को मिलेगी ड्रोन वॉर की ट्रेनिंग

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

Who is Samik Bhattacharya : कौन हैं समिक भट्टाचार्य, जो पश्चिम बंगाल में संभालेंगे BJP की कमान, क्या है सबसे बड़ी चुनौती

Delhi Jal Board Scam : क्‍या फिर जेल जाएंगे सत्‍येंद्र जैन, भ्रष्टाचार मामले में ED ने की पूछताछ