केजरीवाल का इस्तीफा सुनियोजित नाटक : कांग्रेस

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2014 (10:54 IST)
FILE
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार रात कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा पूरी तरह से सुनियोजित नाटक है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने शुक्रवार रात कहा कि जहां तक केजरीवाल के इस्तीफे की बात है, यह पूरी तरह से सुनियोजित नाटक है। जहां तक कांग्रेस की बात है, मेरी पार्टी ने बार-बार कहा है कि यह जनलोकपाल के पक्ष में है लेकिन जिस तरीके से इसे पेश किया गया वह पूरी से असंवैधानिक है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को संवैधानिक नियमों का पालन करना चाहिए था। उपराज्यपाल द्वारा सदन को भेजे गए संदेश के पक्ष में हमने मतदान किया। हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यदि विधेयक संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत लाया जाता तो हमने इसका समर्थन किया होता।

यह पूछे जाने पर कि पार्टी का अगला कदम क्या होगा, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के फैसले के बाद उपराज्यपाल को इस विषय पर फैसला करने दीजिए।

हालांकि कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि यदि केजरीवाल एक बार फिर सरकार बनाते हैं तो कांग्रेस फिर उनका समर्थन करेगी। यदि केजरीवाल संवैधानिक नियमों के तहत विधेयक लाते हैं, तो कांग्रेस जनलोकपाल विधेयक के मुद्दे पर उनकी मदद करेगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

तेरहवीं के दिन प्रकट हो गए 'लापता' प्रयागराज के अड्‍डेबाज खूंटी गुरु

चीन को क्यों चुभ रही है नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती

Russian Beer कैन पर गांधी जी की फोटो, मचा बवाल, सोशल मीडिया पर गुस्‍से में भारतीय, जानिए क्‍या है विवाद?

अमेरिका में मोदी का मंत्र, मेक इंडिया ग्रेट अगेन

अमेरिका ने छेड़ा टैरिफ वॉर, क्या होगा भारत पर असर

सभी देखें

नवीनतम

GIS 2025: मध्यप्रदेश बनेगा नया इंड्रस्ट्रियल हब, उद्योग फ्रेंडली नीतियों से मिलेगा निवेश को विस्तार

अडाणी समूह की खदान से जुड़ा डंपर मोटरसाइकल पर पलटा, 2 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में जीबीएस के मरीजों की संख्या हुई 207, कोल्हापुर में भी 1 महिला की मौत का संदेह

आज अमृतसर आएंगे 119 अवैध प्रवासी भारतीय, क्यों नाराज हुए पंजाब CM भगवंत मान?

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव, जानें ताजा कीमतें