कोर्ट के फैसले का सम्मान करें-कांग्रेस

Webdunia
गुरुवार, 30 सितम्बर 2010 (21:08 IST)
कांग्रेस ने अयोध्या विवाद पर उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सभी को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए और इसे किसी की हार या किसी की जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि अदालत के फैसले का स्वागत किया जाना चाहिए और न्यायपालिका पर आस्था रखते हुए निर्णय को स्वीकार करना चाहिए। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो उच्चतम न्यायालय का रास्ता खुला है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ द्वारा रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद स्वामित्व विवाद पर फैसला सुनाए जाने के तत्काल बाद द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने आरंभ से ही यह बात कही थी कि या तो यह मामला आपसी समझ से सुलझ जाए वरना अदालत का फैसला सभी को स्वीकार होना चाहिए, क्योंकि न्यायालय लोकतंत्र की सबसे निष्पक्ष संस्था है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अदालत से एक निर्णय आया है। इस निर्णय की लंबे समय से प्रतीक्षा थी। एक संवेदनशील मुद्दे पर यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है। न्यायपालिका पर आस्था रखते हुए निर्णय को स्वीकार करना चाहिए। किसी को कोई आपत्ति है तो उच्च अदालत का रास्ता खुला है।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति, समाज, राष्ट्र और सबके जीवन में ऐसा क्षण आता है, जब धैर्य, विवेक की परीक्षा होती है और किसी न किसी पर विश्वास करना होता है।

विश्व हिंदु परिषद कार्यालय में पटाखे छोड़े जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रसन्नता व्यक्त करने के सभ्य तरीके होते हैं। अतिशय प्रसन्नता या अतिशय दुख दिखाने की बजाय धैर्य और संयम दिखाना चाहिए। समाज में भेदभाव पैदा करना या किसी की भावना को आहत करना उचित नहीं होगा। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई