कोल इंडिया खरीदेगा बापू का मकान!

Webdunia
रविवार, 2 जनवरी 2011 (10:58 IST)
करीब डेढ़ साल पहले दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गाँधी का मकान खरीदने में नाकाम रहा कोयला मंत्रालय एक बार फिर उनका मकान खरीद कर स्मारक बनाने के लिए प्रयासरत है और मंत्रालय को उम्मीद है कि इस बार उसे इसमें कामयाबी मिलेंगी।
जहाँ तक मकान खरीदने के लिए पैसे की बात है तो उसके लिए कोल इंडिया के कर्मचारी अपना एक-एक दिन का वेतन देने को तैयार हैं।

केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने बताया कि वह इस सिलसिले में चार जनवरी को दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगस्त 2009 में भी कोल इंडिया ने जोहनसबर्ग स्थित महात्मा गाँधी का मकान खरीदने की कोशिश थी लेकिन तब नाकामी मिली थी। उस समय ऐसा मालूम हुआ था कि मकान को किसी और ने खरीद लिया है। लेकिन हाल ही में पता चला है कि मकान की मालकिन ने इसे बेचने की तो बात कर ली थी लेकिन अभी तक इस मकान की रजिस्ट्री नहीं हुई है।

जायसवाल ने बताया कि जब जोहानसबर्ग स्थित इस मकान को कोल इंडिया द्वारा स्मारक बनाए जाने की बात सामने आई तो उस मकान की मालकिन ने कोल इंडिया के अधिकारियों से इसे बेचने के बारे में बातचीत करने की इच्छा जाहिर की है।

उन्होंने कहा, अब मैं चार जनवरी को दक्षिण अफ्रीका और मोजम्बिक की यात्रा पर जा रहा हूँ तो उस मकान की मालकिन से इस मकान के बाबत भी बात करूँगा और उम्मीद है कि इस बार कोई चूक नहीं होने पाएगी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक