गुर्दा कांड में इंटरपोल से मदद माँगी

डॉ. अमित खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी होगा

Webdunia
मंगलवार, 29 जनवरी 2008 (10:01 IST)
गुर्दा रैकेट के सरगना अमित कुमार के विदेश भाग जाने की आशंका के बीच हरियाणा पुलिस ने सोमवार को उसके खिलाफ रेड कॉर्न र नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

गुड़गाँव पुलिस आयुक्त मोहिन्दर लाल ने बताया कि राज्य पुलिस ने सीबीआई को पत्र लिखकर डॉ. कुमार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए इंटरपोल से संपर्क करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कुमार कई नामों से ऑपरेशन करता था और ऐसे संकेत हैं कि वह विदेश भाग गया है।

लाल ने कहा कि उसने अमित चौधरी, अमित, पुरुषोत्तम, राजेश और सुरेश आदि नामों का उपयोग किया। हो सकता है कि उसका असली नाम संतोष रोटे हो। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो अस्पतालों के 20 कर्मचारियों और पाँच नर्सों की पहचान की है, जो रैकेट में संलिप्त हैं।

क ई जग ह छाप े : हरियाणा के गुडगाँव में चर्चित गुर्दा कांड के सिलसिले में पुलिस ने रविवार देर रात छापेमारी कर इस कांड से जुड़ी दस और प्रयोगशालाओं का पता लगाया।

पुलिस कमिश्नर मोहिंदर लाल ने सोमवार को बताया कि छापेमारी में डॉ. उपेंद्र के घर के अलावा दस और प्रयोगशालाओं का पता चला है। पहले डॉ. उपेन्द्र के गुड़गाँव के सेक्टर 23 स्थित एक घर के तहखाने में गुर्दे का कारोबार चलने का पता चला था।

लाल के अनुसार छापेमारी में डॉ. उपेंद्र के पास दो मकान, आठ गाड़ियाँ और दस बैंकों में खाते होने का भी पता चला है। गुर्दे के प्रत्यारोपण ऑपरेशन में 25 कर्मचारी उसकी मदद करते थे, जिनमें पाँच नर्सें हैं।

पुलिस के अनुसार इस कांड में लगभग 500 गुर्दे अवैध रूप से निकाले गए हैं और एक-एक गुर्दा 15-20 लाख रुपए में बेचा जाता था। हालाँकि सबूत के अभाव में एक विदेशी को छोड़ दिया गया।

पुलिस के अनुसार डॉ. उपेंद्र के अलावा पाँच और लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इन पाँच लोगों में एक डॉ. उपेंद्र का ड्राइवर तथा चार दलाल शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि यहाँ फर्जी नाम से एक अस्पताल खोला गया था, जहाँ आरोपी डॉक्टर और उसके साथी उत्तरप्रदेश और बिहार से आने वाले गरीब लोगों को झाँसा देकर फँसाते थे और बाद में उनकी जानकारी के बगैर उनके गुर्दे निकाल लेते थे।

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित