छठ पर भगवान सूर्य की उपासना

Webdunia
शुक्रवार, 16 नवंबर 2007 (23:04 IST)
छठ पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने शुक्रवार शाम को यहाँ विभिन्न स्थानों पर सूर्यास्त के दौरान भगवान सूर्य नारायण को घर में निर्मित मिठाइयाँ और फलों का अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर महिलाओं ने भक्ति गीत गाए और सूर्य भगवान की उपासना कर अपने घर-परिवार के सदस्यों की खुशहाली, समृद्धि स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की।

छठ पर भगवान सूर्य को दीपावली के छठे दिन अर्घ्य अर्पित किया जाता है, जिसे छठ पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किए जाने के साथ ही समाप्त हो जाएगा। अघ्य अर्पण के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाता है।

शायद यह दुनिया का पहला पर्व है, जिसे संयमित और शुद्धभाव से सूर्यास्त के समय पूजा-अर्चना के साथ मनाया जाता है। छठ पूजा के अंतिम दिन सूर्योदय से पहले नदी तट पर सूर्य उपासना की जाती है। दीपावली के चौथे दिन श्रद्धालु यहाँ यमुना में डुबकी लगाकर व्रत रखते हैं। पाँचवें दिन खीर का प्रसाद बनाया जाता है और आखिरी दिन सूर्योदय के साथ पूजा-अर्चना होती है।
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पर क्या है सजा? जानें कानून और BNS का प्रावधान

आयुष्मान कार्ड की लिमिट कब और कैसे होती है रिन्यू, जानिए पूरा प्रोसेस और जरूरी बातें