ठीक ढंग से काम कर रहा है चंद्रयान

Webdunia
बुधवार, 29 जुलाई 2009 (20:21 IST)
चाँद का अध्ययन कर रहा भारत का अंतरिक्षयान ‘चंद्रयान’ सही काम कर रहा है। अभियान की समीक्षा बैठक अगले माह होगी। यान के सेंसरों में से एक में हाल में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष माधवन नायर ने ‘इंटीग्रेटेड जीआईएस एंड इमेज प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर’ की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान बुधवार को बताया कि चंद्रयान ठीक ढंग से काम कर रहा है। सॉफ्टवेयर को इसरो के साथ मिलकर स्कैनप्वाइंट ने विकसित किया।

इसरो अध्यक्ष ने कहा कि ‘चंद्रयान’ की समीक्षा बैठक अगले माह होगी। चंद्रयान को अंतरिक्ष की कक्षा में दो साल के निर्धारित समय के लिए स्थापित किया गया था, लेकिन उसके स्टार सेंसरों में से एक में तकनीकी गड़बड़ी आ गई है।

अमेरिका और भारत के बीच इस माह प्रौद्यागिकी सुरक्षा मानक समझौते के लाभ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा अमेरिका के साथ अंतरिक्ष सहयोग सरकार के एजेंडे में रहा है।

समझौते से अमेरिकी उपग्रहों अथवा अमेरिकी उपकरण लगे विदेशी उपग्रहों को भारत से प्रक्षेपित करने में मदद मिलेगी। नायर ने कहा उपग्रहों को भारत लाने और उन्हें प्रक्षेपित करने के हमारे पास अधिक अवसर होंगे। पहले हमें मामला दर मामला अमेरिकी सरकार से मंजूरी लेना होती थी, लेकिन अब हम उपयोगकर्ता से सीधे करार कर सकेंगे।

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

48 वोट से जीत मामले में बढ़ा विवाद, EVM पर सियासी संग्राम, क्या बोले CM एकनाथ शिंदे

संसद के भीतर मूर्तियों के स्थानांतरण को लेकर भड़की कांग्रेस, बताया एकतरफा फैसला

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

रूस के साथ भारत ने निभाई दोस्ती, शांति शिखर सम्मेलन में यूक्रेन संबंधी बयान से खुद को किया अलग

कश्मीर में आतंक पर कड़े एक्शन की तैयारी, अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग बताया क्या है प्लान