ढाँचा इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ-न्यायमूर्ति शर्मा

Webdunia
गुरुवार, 30 सितम्बर 2010 (23:35 IST)
अयोध्या में विवादित स्थल को भगवान राम की जन्मस्थली करार देते हुए न्यायमूर्ति धरमवीर शर्मा ने कहा कि बाबर द्वारा निर्मित ढाँचा इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ था और इसलिए उसे मस्जिद नहीं माना जा सकता।

अयोध्या मालिकाना हक मुकदमे में अपने फैसले में न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि विवादित ढाँचे का निर्माण बाबर ने कराया था। साल निश्चित नहीं है, लेकिन इसका निर्माण इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ कराया गया था। इसलिए इसे मस्जिद नहीं माना जा सकता।

उन्होंने कहा कि पुराने ढाँचे के स्थल पर उसे गिराने के बाद विवादित ढाँचे का निर्माण किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने साबित किया है कि यह विशाल हिंदू धार्मिक ढाँचा था। न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि विवादित ढाँचे के मध्य गुंबद के नीचे भगवान राम की प्रतिमाएँ 22-23 दिसंबर 1949 की रात को रखी गई थीं।

न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि यह स्थापित है कि मुकदमे में शामिल संपत्ति रामचंद्रजी की जन्मभूमि है और हिंदुओं को चरण, सीता रसोई और अन्य प्रतिमाओं तथा पूजा की अन्य वस्तुओं की पूजा करने का अधिकार था।

न्यायाधीश ने कहा कि यह भी सिद्ध है कि हिन्दू उस विवादित स्थल को राम जन्मभूमि मानकर वहाँ अनादिकाल से पूजा करते आ रहे हैं और उनके लिए वह स्थल भी पूजनीय एवं तीर्थ के समान है। शर्मा ने कहा कि यह भी स्थापित है कि विवादित ढाँचे को मस्जिद नहीं माना जा सकता क्योंकि यह इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ अस्तित्व में आया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Apache Attack Helicopter : 60 सेकंड में दुश्मनों के 128 मूविंग टार्गेट्स पर सटीक वार, भारतीय सेना को मिले 3 अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए खूबियां

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

खराब खाने, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में 170 छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाया

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में SIR में मिले 18 लाख मृतक, 7 लाख मतदाताओं का 2 स्थानों पर नाम, क्या बोला ECI

MIG-21 Retirement : 6 दशक से अधिक की सेवा के बाद क्यों रिटायर हो रहे हैं मिग-21 फाइटर जेट, कौन लेगा उनकी जगह

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर गए जेल

पालघर में एक इमारत की लिफ्ट में पेशाब करते पकड़ा गया कंपनी प्रतिनिधि, लोगों ने पीटा

बंगाल के राज्यपाल थे तो होता था टकराव, अब जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर क्या बोलीं ममता बनर्जी