दिल्ली में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Webdunia
शनिवार, 31 अक्टूबर 2009 (14:45 IST)
मुंबई से शंघाई के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे शनिवार को यहाँ इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई पर उतारा गया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि पायलट ने हाइड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी पाने जाने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी और आपात स्थिति में विमान उतारने की अनुमति माँगी।

विमान की आपात लैंडिग के मद्देनजर हवाई अड्डे की दमकल गाड़ियों और एंबुलेंस को चौकन्ना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि विमान की लैंडिग तो सुरक्षित हुई, लेकिन उतरने के बाद आगे बढ़ने के क्रम में विमान रन वे पर रुक गया।

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। इन यात्रियों को उनके गन्तव्य तक जाने के लिए दूसरे विमान में बैठाया गया।
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक