देवानंद हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे-सचिन

Webdunia
रविवार, 4 दिसंबर 2011 (22:39 IST)
सदाबहार अभिनेता देवानंद के रविवार सुबह लंदन में निधन से भारतीय खेल जगत भी शोक में डूब गया। इस खबर से बेहद दुखी स्टार बल्लेबज सचिन तेंडुलकर ने कहा कि वे अपनी फिल्मों के जरिये हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहेंगे।

तेंडुलकर ने देवानंद के निधन पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि सदाबहार अभिनेता देव साहब के अचानक निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हो गया। देव साहब का जाना भारत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

इसके बाद तेंदुलकर ने अगला ट्वीट किया कि अपनी फिल्मों के जरिये वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने देवानंद पर फिल्माये गए मशहूर गीत ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया’ से इस सदाबहार नायक को याद किया और कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे।

रैना ने ट्विटर पर अपने पेज पर लिखा है कि इस महान हस्ती ने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि हमें जिदंगी जीना भी सिखाया। देव साहब हमेशा हमारे साथ बने रहेंगे।
अस्वस्थ होने के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराजसिंह ने कहा कि देवानंद की कमी हमेशा खलेगी। भारतीय टेनिस तारिका सानिया मिर्जा ने भी देवानंद के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा है कि हमें देव साहब की कमी खलेगी।

पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक और अमित मिश्रा ने भी देवानंद के निधन पर शोक जताया। कार्तिक ने जहां उन्हें नये मानक तय करने वाला करार दिया वहीं मिश्रा ने कहा कि उनकी हमेशा कमी खलेगी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव में बाहुबलियों की धमक, बोले आनंद मोहन, अपराध बढ़ें तो समझ लें चुनाव हैं

गालीबाज गर्ल्‍स पहुंचीं सलाखों के पीछे, अश्‍लील कंटेंट पर महक और परी पर पुलिस ने कसा शिकंजा

shubhanshu shukla : 20 दिन, 3 घंटे, 1,39,10,400 किमी का सफर, शुभांशु शुक्ला के Axiom 4 Mission मिशन से भारत का कैसे फायदा, 10 खास बातें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली जमानत, लखनऊ की कोर्ट में हुए थे पेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में भारत मार्ट को बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार