द्रमुक के साथ कोई मतभेद नहीं-कांग्रेस

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2009 (14:02 IST)
द्रमुक के साथ किसी मतभेद से इनकार करते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने उम्मीद जताई कि संप्रग का यह प्रमुख घटक दल जल्द सरकार में शामिल होगा।

कांग्रेस द्रमुक के बीच मतभेदों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के तमिलनाडु मामलों के प्रभारी आजाद ने कहा यह पूरी तरह से अटकलबाजी है। उन्होंने कहा कि द्रमुक अपनी पार्टी के अंदर चर्चा कर रही है और उम्मीद है कि वह जल्द सरकार में शामिल होगी।

आजाद ने कहा कि बिटविन द लाइननहीं पढ़ा जाना चाहिए और साथ ही याद दिलाया कि 2004 में सरकार के गठन के वक्त द्रमुक को सरकार में शामिल होने के बारे में तय करने में नौ दिन लगे थे। उन्होंने कहा कि वैसे भी द्रमुक हमारा चुनाव पूर्व घटक दल है और निश्चित तौर पर सरकार के गठन में वह कांग्रेस का प्रमुख साझीदार है।

कांग्रेस नेता ने यह नहीं बताया कि द्रमुक को कांग्रेस ने क्या पेशकश की है। उनका कहना था कि बातचीत अभी चल रही है। उधर सूत्रों का कहना है कि केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में द्रमुक को तीन कैबिनेट और चार राज्य मंत्री पद की पेशकश हुई है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक