Festival Posters

नारायण, शास्त्री, केलकर को ज्ञानपीठ पुरस्कार

Webdunia
शनिवार, 22 नवंबर 2008 (18:53 IST)
वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए हिन्दी के प्रख्यात कवि कुँवर नारायण और वर्ष 2006 के लिए कोंकणी के रवीन्द्र केलकर और संस्कृत के विद्वान सत्यव्रत शास्त्री को संयुक्त रूप से चुना गया है।

ज्ञानपीठ की विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि हिन्दी कवि कुँवर नारायण को 41वाँ और कोंकणी लेखक रवीन्द्र केलकर तथा संस्कृत विद्वान सत्यव्रत शास्त्री को 42वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

विज्ञप्ति के अनुसार कोंकणी और संस्कृत के लिए पहली बार ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया है। तीनों ही रचनाकार साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। तीनों को उनकी रचनाशीलता के लिए अनेकों पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

गौरतलब है कि हिन्दी कविता के शलाका पुरुष कुँवर नारायण का जन्म 1927 में हुआ। नई कविता आंदोलन के सशक्त हस्ताक्षर नारायण अज्ञेय द्वारा संपादित तीसरा सप्तक (1959) के प्रमुख कवियों में रहे हैं।

कुँवर नारायण को अपनी रचनाशीलता में इतिहास और मिथक के जरिये वर्तमान को देखने के लिए जाना जाता है। उनकी प्रमुख रचनाओं में आत्मजयी आकारों के आसपास और चक्रव्यूह आदि शामिल हैं।

रवीन्द्र केलकर का जन्म सात मार्च 1925 में दक्षिण गोवा के कोकुलिम इलाके में हुआ। वे कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ हैं। उनकी प्रमुख रचनाओं में आमची भास कोंकणीच, बहुभाषिक भारतान्त भाषान्चे समाजशास्त्र शामिल हैं।

संस्कृत के विद्वान प्रो. सत्यव्रत शास्त्री महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार हैं। वे तीन महाकाव्यों के रचनाकार हैं, जिनमें से प्रत्येक में लगभग एक हजार श्लोक हैं। वृहत्तमभारतम, श्री बोधिसत्वचरितम और वैदिक व्याकरण उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

क्‍या संविधान से हटेंगे सेक्युलर-सोशलिस्ट शब्द, राज्यसभा में पेश हुआ बिल, BJP सांसद ने की यह मांग

195 देशों की टीमें जिसे खोज रही थी, MP टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने पकड़ा, कौन है इंटरनेशनल टाइगर तस्‍कर यांगचेन लाचुंगपा?

काशी-मथुरा विवाद पर CM योगी का बड़ा बयान, जानिए क्‍या बोले...