भाजपा झारखंड में सरकार बनाएगी

Webdunia
शनिवार, 8 मई 2010 (22:16 IST)
झारखंड में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध को खत्म करते हुए भाजपा ने सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दल झामुमो और आजसू के समर्थन से एक नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने का फैसला किया है।

भाजपा महासचिव अनंत कुमार ने नई दिल्ली में एक बैठक में किए गए फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा राज्य विधानसभा के शेष साढ़े चार साल के कार्यकाल के लिए सरकार का नेतृत्व करेगी। हालाँकि झामुमो ने इससे पहले भाजपा के साथ बारी-बारी से मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की पेशकश की थी।

भाजपा संसदीय बोर्ड अपने मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के नाम पर विचार करने के लिए सोमवार को एक बैठक करेगी। हालाँकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन मुख्यमंत्री के पद से कब इस्तीफा देंगे।

यह संकट उस वक्त शुरू हुआ, जब भाजपा ने 28 अप्रैल को झामुमो से समर्थन वापस लेने का फैसला किया। हालाँकि इस फैसले को रोककर रखा गया था। इसके एक दिन पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री और सांसद शिबू सोरेन ने लोकसभा में भाजपा की ओर से लाए गए कटौती प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा महासचिव अजुर्न मुंडा, उपमुख्यमंत्री रघुवर दास और परिवहन मंत्री नीलकांतसिंह मुंडा राज्य के आठवें मुख्यमंत्री के लिए संभावित उम्मीदवार बताए जा रहे हैं। इस बैठक मे भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, अनंत कुमार, झारखंड के उपमुख्यमंत्री रघुवर दास, झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन और आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो शामिल हुए।

हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ हमारी बैठक सार्थक रही। हम झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करेंगे। यह फैसला राज्य को राष्ट्रपति शासन से बचाने के लिए किया गया है।

अनंत कुमार ने बताया कि झारखंड में भाजना के नेतृत्व में राजग की सरकार बनेगी। हम राज्य को कांग्रेस के कुशासन से बचाना चाहते हैं। विकास के लिए प्रतिबद्ध एक स्थायी सरकार का गठन किया जाएगा। कुमार ने जोर देते हुए कहा कि वार्ता का अंत अच्छा रहा। राज्य में भाजपा के नेतृत्व में यह तीसरी सरकार होगी।

झामुमो चाहता है कि कोई आदिवासी ही राज्य का अगला मुख्यमंत्री बने और यह वक्त कथित तौर पर मुंडा के पक्ष में नहीं है, जो आदिवासी नेता हैं। सिन्हा और दास गैर आदिवासी हैं। सरकार चलाने के लिए जल्द ही एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। गडकरी इस मुद्दे पर भाजपा, झामुमो और आजसू तथा राज्य के जदयू नेताओं से चर्चा करने के लिए एक पर्यवेक्षक को राँची भेज रहे हैं।

गौरतलब है कि हेमंत की ओर से भाजपा को राज्य की सरकार का नेतृत्व करने की पेशकश किए जाने के बाद भाजपा ने अपने फैसले को रोक रखा रखा था। झामुमो ने शिबू के कदम पर अफसोस जताया था और दावा किया था कि यह गलती से हो गया और इसके लिए उसे खेद है।

झारखंड के 82 सदस्यीय विधानसभा में इस नए गठबंधन के 45 सदस्य हैं। झामुमो और भाजपा के 18-18 विधायक हैं, आजसू के पाँच और जदयू के दो विधायक हैं। इनके साथ दो निर्दलीय विधायक भी हैं। बहरहाल, यह भी खबर है कि झामुमो के कुछ विधायक इस नए समझौते से खुश नहीं हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि वह उन्हें मना लेगी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

कावड़ यात्रा 2025: यूपी सरकार ने कमर कसी, शिवभक्तों की कावड़ के साथ छेड़छाड़ पड़ेगी महंगी

UP की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सड़क हादसे घायल, हादसे का CCTV आया सामने, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

9 जुलाई को बैंक, बीमा, पोस्ट ऑफिस, आंगनवाड़ी और ये सेवाएं ठप रहेंगी, जानिए कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल

YSRCP के पूर्व विधायक का तेदेपा समर्थकों पर उनके घर में तोड़फोड़ का आरोप

दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के लिए मिलेंगे सहेली स्मार्ट कार्ड