भारतीय मेधा की उड़ान

Webdunia
रविवार, 19 अक्टूबर 2008 (16:06 IST)
- वेबदुनिया डेस् क
चाँद पर भेजे जाने वाले भारत के महत्वाकांक्षी मिशन की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। चंद्रयान मिशन की पहली उड़ान में अंतरराष्ट्रीय भागीदारी ने इसे भारत के लिए काफी अहम बना दिया है। इस तरह यह भारत के अलावा विदेशी अंतरिक्ष एजेंसियों के पेलोड या साजो-समान अपने साथ ले जाएगा। इनमें अंतरिक्ष से पृथ्वी और चाँद पर नजर रखने वाले तमाम उपकरण होंगे।

अपनी इसी योजना के तहत इसरो ने पेलोड के प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। इसके बेहतर नतीजे भी देखने को मिले। भारतीय वैज्ञानिकों के पास दुनियाभर की अंतरिक्ष कंपनियों के प्रस्ताव आए। इनमें अमेरिकी, रूसी, इसराइल और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) भी शामिल हैं।

अमेरिका जैसी स्पेस सुपरपॉवर का भारत के इस पहले अभियान में भागीदारी की इच्छा रखना इस बात का संकेत है कि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की पूरी दुनिया में किस तरह की छवि है। भारत के लिए यह आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस मिशन में भारत से ज्यादा उत्साह विदेशों में दिखाया जा रहा है।

चंद्रयान-1 के साथ भेजने के लिए 11 पेलोड चुने गए हैं। इनमें से पाँच भारत के होंगे, बाकी विदेशी। भारत के पेलोडों में एक टैरेन मैपिंग कैमरा, खनिजों की मैपिंग के लिए एक हाइपरस्पैक्ट्रल इमेजर, एक ल्यूनर रेंजिंग इंस्ट्रूमेंट और एक हाई एनर्जी एक्स-रे स्पैक्ट्रोमीटर जो चाँद पर गैसीय स्रोंतों की पड़ताल करेगा।

इसके अलावा चंद्रयान-1 एक 29 किलो का मून इंपैक्ट प्रोब चाँद की सतह पर छोड़ेगा। इससे अगले मिशन में उतरने की जगह तय करने में सहायता मिलेगी। यह प्रोब पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पहल पर शामिल किया गया है। इसके एक तरफ भारतीय तिरंगा और दूसरी तरफ संस्कृत का एक श्लोक लिखा है। विदेशी पेलोडों में तीन यूरोपियन स्पेस एजेंसी के, दो नासा के और एक बुल्गारिया का है।

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

Indigo विमान से पक्षी टकराया, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

MP : ​पहली बार पचमढ़ी के राजभवन में होगी मोहन सरकार की कैबिनेट, जानें क्या है इस ऐतिहासिक इमारत का इतिहास