भारत ने खोजे तीन नए बैक्टेरिया

Webdunia
सोमवार, 16 मार्च 2009 (20:55 IST)
भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में बैक्टेरिया की तीन नई प्रजातियों की खोज की है, जो पराबैंगनी विकिरण का उच्च प्रतिरोधक है।

इनमें से एक नई प्रजाति का नाम प्रमुख अंतरिक्ष वैज्ञानिक फ्रेड होयली के नाम पर जेनीबैक्टर होयली, जबकि दूसरी प्रजाति का बैलून प्रयोग में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की भागीदारी को मान्यता देते हुए बेसिलस इसरोनेंसिस रखा गया है। तीसरी प्रजाति का नाम प्रसिद्ध भारतीय खगोलविद आर्यभट्ट और इसरो के प्रथम उपग्रह आर्य भट्ट के नाम पर बेसिलस आर्यभट्ट रखा गया है।

इसरो के अनुसार यह प्रयोग 459 किलोग्राम के वैज्ञानिक उपकरण को अंतरिक्ष में ले जाने वाले 26.7 लाख घन फुट के बैलून के जरिये किया गया है। इस बैलून को हैदराबाद के राष्ट्रीय बैलून केंद्र से उड़ाया गया था और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च ने इसका संचालन किया था। इसमें अंतरिक्ष से वायु के नमूने लेने के लिए 16 इस्पात के सिलेंडर लगाए गए थे। ये नमूने 20 किलोमीटर से 41 किलोमीटर की ऊँचाई पर लिए गए।

इन नमूनों का हैदराबाद के सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मोलिक्यूलर बायोलॉजी के साथ ही पुणे स्थित नेशनल सेंटर फॉर सेल साइंस में अध्ययन किया गया, जिनमें 15 बैक्टेरियल और छह फंगल प्रजातियाँ पाई गई तथा उनमें से नौ प्रजातियाँ 16 एस आरएनए जीन पर आधारित थी और पृथ्वी पर पाई जाने वाली प्रजातियाँ से 98 प्रतिशत समानता पाई गई।

उनमें से बैक्टेरिया की तीन प्रजातियाँ पीवीएएस 1 बी 3, डब्ल्यू 22 और बी 8222 पाई गई, जो पूरी तरह से नई थी। ये तीनो प्रजातियाँ उच्च प्रतिरोधक क्षमता वाली हैं।

जानकारी के मुताबिक इसरो द्वारा किया गया यह दूसरा प्रयोग है। पहला प्रयोग वर्ष 2001 में किया गया था। प्रथम प्रयोग में सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद उस प्रयोग को दोहराने का निर्णय लिया गया था।

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

कानपुर में आवारा सांड का आतंक, जिला जज के डिप्टी नाजिर की ली जान

आगरा की मस्जिद में मिला युवती का अर्द्धनग्न शव, बलात्कार की आशंका

Kuno Park से भटका चीता ग्वालियर पहुंचा, बकरी को बनाया शिकार, किसानों को किया अलर्ट

ईरान के राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, जा रहे थे अजरबैजान