भारत पहुँचा इसराइली अवाक्स

Webdunia
इसराइल निर्मित फाल्कन के सोमवार को देश के उत्तरी तटवर्ती क्षेत्र स्थित जामनगर वायुसेना अड्डे पर पहुँचने के साथ ही भारत दक्षिण एशिया का पहला ऐसा देश बन गया, जिसके पास हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली 'अवाक्स' (एडब्ल्यूएसीएस) आ गई है, जिसे आकाश में आँख कहा जाता है।

भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने बताया कि फाल्कन को अब रक्षामंत्री एके एंटनी की मौजूदगी में 28 मई को वायुसेना के बेड़े में औपचारिक तौर पर शामिल किया जाएगा।

तयशुदा समय से 18 महीने बाद यहाँ पहुँचा अवाक्स सीमा पार से उड़ान भरने वाले दुश्मनों के विमानों और आने वाली मिसाइलों पर नजर रखने में भारतीय वायुसेना की मदद करेगा और ऐसी किसी स्थिति में प्रतिक्रियात्मक रक्षा प्रणाली को सतर्क कर देगा।

रूस के बड़े परिवहन विमान इल्युशिन-76 के जरिये फाल्कन रविवार को इसराइल से रवाना हुआ था। भारतीय वायुसेना के विमान चालक तीन प्रस्तावित फाल्कन में से पहले विमान को भारत लेकर आए हैं।

सूत्रों ने कहा कि जामनगर उसका पहला पड़ाव है। इसके बाद इसे आगरा ले जाने से पहले कल पालम लाया जाएगा। आगरा स्थित वायुसेना अड्डे पर इसका ठिकाना होगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन