भारत में 21 नक्सली समूह सक्रिय

Webdunia
बुधवार, 11 अगस्त 2010 (18:32 IST)
देश भर में नक्सलियों के 21 समूह सक्रिय हैं और उनके सशस्त्र काडरों की संख्या करीब 8500 है।

गृह राज्यमंत्री अजय माकन ने आज राज्यसभा में राशिद अल्वी के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि खुफिया जानकारी के अनुसार नक्सलियों के 21 समूह देश में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली जबरन लेवी लगाकर ठेकेदारों और व्यवसायियों से धन ऐंठते हैं, लूटपाट करते हैं और अपने लिए रकम जुटाते हैं, लेकिन उद्योगपतियों द्वारा उनकी मदद करने के बारे में जानकारी नहीं है।

माकन ने नरेश गुजराल के प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि नक्सलियों के सशस्त्र काडरों की संख्या करीब 8500 है। उन्होंने बताया कि इस साल 31 जुलाई तक नक्सली हिंसा में 218 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में माकन ने बताया कि नक्सली खतरे के मद्देनजर बिहार को पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए वर्ष 2007-08 में 16.24 करोड़ रुपए, 2008-09 में 41.57 करोड़ रुपए, 2009-10 में 59.34 करोड़ रुपए दिए गए। 2010-11 में आवंटित 74.76 करोड़ रुपए में से राज्य को 12.76 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।

डॉ. टी. सुब्बीरामी रेड्डी के प्रश्न के लिखित उत्तर में माकन ने बताया कि नक्सलियों का मुकाबला करने के लिए गृह मंत्रालय ने विभिन्न राज्य सरकारों के लिए 145 आईआर बटालियनें स्वीकृत की हैं। इसके अलावा नक्सल प्रभावित बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के लिए 15 सीआईएटी विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश