राष्ट्रपति उड़ान से भयभीत नहीं

Webdunia
गुरुवार, 19 नवंबर 2009 (01:03 IST)
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अगले हफ्ते पुणे में भारतीय वायुसेना के दो सीटों वाले सुखोई 30 युद्धक जेट विमान में उड़ान भरने से भयभीत नहीं हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह युद्धक विमान में उड़ान भरने से भयभीत हैं, 74 वर्षीय प्रतिभा ने कहा कि मुझे क्यों भय होना चाहिए। मैं सर्वोच्च सेनापति हूँ सशस्त्र बलों की। राष्ट्रपति सुपर सॉनिक स्तर के करीब वाली गति से लड़ाकू विमान में उड़ान भरकर दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला होने के कारण एक रिकॉर्ड बना सकती हैं। वे वायुसेना के 30 स्क्वाड्रन बेस से भरी जाने वाली उड़ान को लेकर काफी विश्वस्त नजर आ रही थीं।

पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि वे 25 नवंबर को एसयू 30 एमकेआई विमान पर की जाने वाली अपनी पहली उड़ान को लेकर उत्सुक हैं।

विमान में राष्ट्रपति को-पायलट की सीट पर बैठेंगी और फाइटर पायलटों द्वारा पहनी जाने वाली ‘जी सूट’ पोशाक धारण करेंगी जो तेज गति से उड़ रहे विमान में गुरुत्वाकषर्ण प्रभावों से निपटने में सक्षम होती है।

तीस मिनट की यह विशेष उड़ान खास तौर पर राष्ट्रपति के लिए आयोजित की गई है। उड़ान के दौरान विंग कमांडर एस. साजन विमान को 0.9 माच की सब-सॉनिक की गति से उड़ाएँगे जो 1000 किमी प्रति घंटे से कम होती है, जबकि सुपरसॉनिक स्तर की गति एक माच होती है, जो करीब 1236 किमी प्रति घंटा होती है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक