रेलवे में एक लाख 70 हजार पद रिक्त

Webdunia
गुरुवार, 19 नवंबर 2009 (20:01 IST)
देश की जीवनरेखा माने जाने वाले भारतीय रेल में करीब एक लाख 70 हजार पद रिक्त हैं हालाँकि सरकार उन पदों पर जल्दी नियुक्ति के लिए प्रयास कर रही है।

रेल राज्यमंत्री केएच मुनियप्पा ने प्रबोध पांडा के सवाल के लिखित उत्तर में लोकसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों की इस संख्या में भारतीय रेल के सभी झोनों में खाली पड़े पद शामिल हैं।

मंत्री ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समाप्ति पर उत्तर रेलवे में करीब 19 हजार पद रिक्त थे, जबकि पूर्व मध्य रेलवे में ऐसे पदों की संख्या करीब 17 हजार थी। इसके अलावा मध्य रेलवे में करीब 11 हजार, दक्षिण मध्य रेलवे में करीब 10 हजार पद रिक्त थे।

खाली पदों को भरे जाने के संबंध में कोई समय सीमा तय करने से इंकार करते हुए उन्होंने बताया कि रिक्त पदों पर नियुक्ति एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के संबंध में निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट