rashifal-2026

लाहौर बस सेवा पर तनाव का असर

Webdunia
गुरुवार, 8 जनवरी 2009 (21:28 IST)
मुंबई बम हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में आए ठंडेपन का असर दिल्ली लाहौर बस सेवा पर भी पड़ा है और यात्रियों की संख्या में खासी कमी आई है।

कभी लोकप्रिय बस सेवा की बुकिंग इन दिनों 50 प्रतिशत तक ही हो रही है। दिल्ली परिवहन निगम सूत्रों के अनुसार बुकिंग से स्पष्ट होता है कि अधिकतर यात्री अपने मूल स्थानों की ओर लौट रहे हैं।

पाकिस्तान की यात्रा से परहेज करने संबंधी भारत के 26 दिसंबर के परामर्श के बाद बुकिंग पर खासा प्रभाव पड़ा। सूत्रों के अनुसार लाहौर के लिए गुरुवार को रवाना हुई 42 सीटों वाली बस में 19 यात्री थे, जिनमें अधिकतर पाकिस्तान के थे। इसी प्रकार बुधवार को यहाँ पहुँची बस में 23 यात्री थे और अधिकतर भारतीय थे।

इस साल अब तक 171 यात्री इस सेवा से पाकिस्तान गए हैं, जबकि 131 यात्री भारत आए हैं। सबसे अधिक 35 यात्री पाँच जनवरी को यहाँ आए थे। यात्रियों में 17 दक्षिण अफ्रीका के थे।

उल्लेखनीय है सदा-ए-सरहद बस सेवा 19 फरवरी 1999 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने शुरू की थी और उद्घाटन यात्रा में वे लाहौर भी गए थे।
Show comments

जरूर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री शिवराज की क्‍यों बढ़ाई सुरक्षा, आखिर क्‍या है खतरा?

हसीन मस्‍तान को किसका डर, डॉन हाजी मस्‍तान की बेटी ने क्‍यों मांगी पीएम मोदी और होम मिनिस्‍टर शाह से मदद?

फेड रेट कट ने बदली बाजार की चाल, निवेशकों ने दिखाया उत्साह, कैसा रहेगा दिसंबर का तीसरा हफ्ता

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष होंगे पंकज चौधरी, घोषणा रविवार को

ग़ाज़ा में सर्दी की बारिश से बिगड़े हालात, पश्चिमी तट में निर्माण कार्य पर चिंता

सभी देखें

नवीनतम

पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, पीयूष गोयल ने किया नाम का ऐलान

कांग्रेस की वोट चोरी रैली में PM मोदी के खिलाफ विवादित नारे लगे

देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे पहुंचे हेडगेवार स्मृति मंदिर, अजित पवार ने बनाई दूरी

कोहरे की चादर में ढंका उत्तर भारत, ग्रेटर नोएडा में 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, हरियाणा में 4 बसों की टक्कर

जीत पर EVM को दोष देना क्यों भूल जाते हैं राहुल गांधी, केरल में जीत पर BJP का तंज