वरिष्ठ सपा नेता जनेश्वर मिश्र का निधन

Webdunia
शुक्रवार, 22 जनवरी 2010 (16:56 IST)
वरिष्ठ सपा नेता और राज्यसभा सांसद जनेश्वर मिश्र का गुरुवार को ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे।

समाजवादी पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि कुछ समय से बीमार चल रहे जनेश्वर मिश्र की कल इलाहाबाद में अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो जाने के कारण उन्हें बीती रात लखनऊ पीजीआई में इलाज के लिए लाया जा रहा था, जहाँ रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

चौधरी ने बताया कि मिश्र का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ है। डॉ. लोहिया के समाजवादी आंदोलन से निरंतर जुड़े रहने के कारण लोग उन्हें छोटे लोहिया के नाम से भी बुलाते थे।

मिश्र 1977 में पहली बार लोकसभा के लिए इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से चुने गये थे। 1990-91 में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के नेतृत्व में बनी केन्द्र सरकार में मिश्र पेट्रालियम मंत्री भी रहे।

मिश्र के निधन की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायमसिंह यादव सहित अन्य वरिष्ठ सपा नेता इलाहाबाद रवाना हो गये। सपा सूत्रों ने बताया कि मिश्र का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक जनपद इलाहाबाद में ही होगा।

सपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मिश्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से समाजवादी पार्टी को काफी क्षति पहुँची है। वे प्रखर समाजवादी नेता थे और उन्होंने समाजवादी पार्टी के उत्थान के लिए काफी संघर्ष भी किया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज शाम चार बजे मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक शोकसभा बुलाई गई है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के स्कूल में फिर बम की धमकी

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात