सत्यव्रत शास्त्री को ज्ञानपीठ पुरस्कार

Webdunia
बुधवार, 19 अगस्त 2009 (22:13 IST)
डॉ. सत्यवीर शास्त्री बुधवार को संस्कृत के पहले ऐसे रचनाकार बन गए, जिन्हें भारतीय साहित्य के शीर्ष सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

संसदीय सौध के बालयोगी सभागार में हुए एक आयोजन में थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिरिन्थौन ने शास्त्री को वर्ष 2006 के ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार के रूप में उन्हें सरस्वती की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और सात लाख रुपए का ड्राफ्ट प्रदान किया गया।

राजकुमारी सिरिन्थौन ने इस अवसर पर कहा कि डा. शास्त्री को ज्ञानपीठ पुरस्कार देने से संस्कृत का सम्मान हुआ है। राजकुमारी शास्त्री की शिष्या रह चुकी हैं और उन्होंने संस्कृत में परास्नातक की उपाधि ली है।

इस अवसर पर डा. शास्त्री ने कहा कि देवभाषा संस्कृत के प्रति विश्व के कई देशों में लोगों की रुचि बढ़ रही है। शास्त्री ने कहा कि ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त कर उन्हें और साहित्य रचने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि वे एक विश्व काव्य रच रहे हैं। इसके अलावा वे यूरोप के प्रमुख प्राचीन एवं आधुनिक कवियों की रचनाओं का अनुवाद पर आधारित रचना की योजना बना रहे हैं।

डॉ. शास्त्री की सर्वाधिक चर्चित कृति श्रीरामकीर्तिमहाकाव्यम है। इसके अलावा वे कई महाकाव्य, खंडकाव्य, प्रबंध काव्य, डायरी और आलोचनात्मक कृतियों की रचना कर चुके हैं।
Show comments

income tax refund : आयकरदाताओं को कैसे मिलता है रिफंड, जानिए प्रोसेस

क्यों महत्वपूर्ण है लोकसभा अध्यक्ष का पद?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 को शाम 07:15 पर ही क्यों ले रहे हैं शपथ?

Samsung का यह धांसू स्मार्टफोन हुआ इतना सस्ता कि यकीन करना मुश्किल

मराठा आरक्षण की मांग, अनशन पर मनोज जरांगे

Iive : मोदी सरकार 3.0 में कौन बनेगा मं‍त्री, बजने लगी फोन की घंटी

मोदी ने राजघाट पर बापू को किया नमन, वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

क्या नीतीश को ऑफर मिला था PM बनने का ऑफर, संजय झा ने दिया बड़ा बयान

PM Modi Oath Ceremony : नरेंद्र मोदी आज लेंगे PM पद की शपथ, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे को भी आमंत्रण

शपथ ग्रहण समारोह के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी, इन सड़कों पर जाने से बचें